आज के ड‍िज‍िटल जमाने में समय देखने के कई तरीके है। मोबाइल, स्‍मार्टवॉच, ड‍िज‍िटल वॉच और लैपटॉप जैसे कई चीजें हैं जि‍ससे हमें समय का पता चलता रहता है। सुबह उठने के ल‍िए अलार्म सेट करना हो या ऑफ‍िस की मीट‍िंग के लिए टाइम के बारे में जानना हो, सब कुछ एक ही क्‍ल‍िक में हो जाता है, लेक‍िन क्‍या आपने सोचा है क‍ि जब पहले घड़ी, मोबाइल या लैपटॉप वगैरह नहीं हुआ करते थे, तो लोग कैसे समय का पता लगाते थे?

कोई भी सुव‍िधा न होने के बावजूद लोग अपना सारा काम समय से पूरा करते थे। दरअसल, पुराने जमाने में लाेग नेचर के कुछ संकेतों और कुछ खास इक्‍व‍िपमेंट्स से समय का अंदाजा लगा ल‍िया करते थे। आज हम आपको अपने इस लेख में रोचक बातें बता रहे हैं क‍ि कैसे पुराने समय में लोग टाइम देखा करते थे। आइए जानते हैं-

सूरज देखकर लगाते थे समय का अंदाजा

पुराने जमाने में समय जानने का सबसे आसान तरीका सूरज को देखना था। लोग सनराइज और सनसेट देखकर टाइम जान पाते थे। जब सूरज न‍िकलता था तो सभी जान जाते थे क‍ि सुबह हो गई है और जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता था तो लोग समझ जाते थे क‍ि दोपहर होने वाली है। जब सूरज स‍िर के ठीक ऊपर द‍िखने लगता था तो उसे दोपहर का समय माना जाता था।

छाया से भी पता चलता था समय

स‍िर्फ सूरज ही नहीं, उसकी छाया भी समय बताने का काम करती थी। किसी खंभे, पेड़ या डंडे की छाया को देखकर समय का अंदाजा लगाया जा सकता था। सुबह और शाम में ये छाया लंबी होती थी और दोपहर में काफी छोटी नजर आती थी। इसी सिद्धांत पर बाद में सूर्य घड़ी यानी सनडायल बनाई गई।

क्या होती थी सूर्य घड़ी?

सूर्य घड़ी दुनिया के सबसे पुराने समय का पता लगाने के ल‍िए जानी जाती थी। इसमें एक डंडी को जमीन में गाड़ा जाता था, तो उससे जो छाया बनती थी, उसी के ह‍िसाब से समय का पता लगाया जाता था।

पानी से भी पता चलता था समय

पुराने समय में लोग पानी से भी समय का अंदाजा लगाते थे। इसे जल घड़ी और वॉटर क्‍लॉक कहा जाता था। इसके ल‍िए एक बर्तन में छोटा सा छेद किया जाता था। इससे पानी धीरे-धीरे बाहर न‍िकलकर दूसरे बर्तन में भरता था। पानी का लेवल कम होने से भी लोग समय का अंदाजा लगा लेते थे।

अलार्म की जगह क्या था?

आज लोग सुबह उठने के ल‍िए अलार्म लगाते थे, लेक‍िन पहले ऐसा कुछ नहीं था। कई गांवों में मुर्गे की कुक-कुड़ू-कू की आवाज ही सुबह होने का संकेत मानी जाती थी। वहीं, मंद‍िरों में बजने वाली घंट‍ियों से भी लोग समय के बारे में जान पाते थे।

तो अगर आप भी अभी तक इस बात से अंजान थीं क‍ि पहले समय का कैसे पता लगाया जाता था, तो हमने आपको इसकी रोचक जानकारी दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik