बदलती लाइफस्टाइल और सामाजिक ताने-बाने के बीच अक्सर महिलाएं दूसरों की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते खुद को पीछे छोड़ देती हैं। परिवार, रिश्ते, करियर और सेहत के बीच संतुलन बनाते-बनाते कई बार वे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों को नजरअंदाज कर देती हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी को आत्म-सम्मान और मानसिक शांति के साथ जीना चाहती हैं, तो डाइटीशियन ऋजुता दिवेकर द्वारा बताए गए 3 सच जैसे फाइनेंशियल फ्रीडम, हर उम्र में प्यार और नेगेटिविटी से जुड़ी बातें समझ लें। ये वो सच हैं जो न केवल आपकी सोच बदलेंगे, बल्कि आपको अंदर से भी मजबूत बनाएंगे।
हर महिला को वक्त रहते समझनी चाहिए जीवन से जुड़ी ये बातें
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर महिलाएं दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने में इतनी उलझ जाती हैं कि खुद की चीजों पर ध्यान तक नहीं पाती हैं। 20, 30 या 40 की उम्र हो, हर मोड़ पर समाज के बनाए तराजू में खुद को तौलते-तौलते कई बार महिलाएं मेंटली रूप से थक जाती हैं।
1. फाइनेंशियल फ्रीडम नॉन-नेगोशिएबल है (Financial Freedom)
डाइटीशियन ऋजुता दिवेकर के मुताबिक, 'चाहे आपकी पारिवारिक स्थिति कैसी भी हो या आपकी शादी कितनी भी अच्छी हो, फाइनेंशियल फ्रीडम के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए। दरअसल, खुद का कमाया पैसा केवल अपनी जरूरतों को पूरा नहीं करता, बल्कि एक पहचान भी बनाता है।
साथ ही जब आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं, तो जिंदगी के छोटे-बड़े फैसलों के लिए आपको किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता। दरअसल, परिस्थितियां कभी भी एक जैसी नहीं रहती है, क्योंकि बुरे समय में आपकी फाइनेंशियल मजबूती ही आपका सबसे बड़ा हथियार बनती है।
Photo Credit: Magnific
2. जब आप खुद को खोज लेंगी, प्यार आपको हर उम्र में ढूंढ लेगा (Find Yourself)
डाइटीशियन के अनुसार, अक्सर महिलाओं पर एक खास उम्र तक शादी करने या पार्टनर ढूंढने का सामाजिक दबाव बनाया जाता है। सच यह है कि सच्चे प्यार और रिश्ते की कोई उम्र नहीं होती है। जब तक आप खुद की कद्र नहीं करेंगी, आप खुद से प्यार नहीं कर पाएंगी। उम्र 20 हो, 30, 40 या 50 कोई भी हो, प्यार किसी भी पड़ाव पर आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। शर्त बस इतनी है कि आप अंदर से पूरी तरह आत्मनिर्भर हों।
यह भी पढ़ें- 10 साल की उम्र के बाद बच्चों को बनाना है Self-Dependent? तो आज से सिखाएं उन्हें ये 4 काम
सिर्फ अकेलेपन या उम्र के डर से किसी गलत इंसान के साथ समझौता करने से बेहतर है कि आप अपनी पहचान और खुशी पर काम करें। सही साथी की तलाश करने से पहले खुद को तलाशिए।
Photo Credit: Magnific
3. कैलोरी नहीं, नेगेटिविटी आपका वजन और सेहत बिगाड़ती है (Negativity Fattening)
जब बात सेहत और फिटनेस आती है, तो अधिकतर महिलाएं केवल अपने डाइट चार्ट, कैलोरी काउंट और वजन पर ध्यान देने लगती हैं। एक सच यह भी है कि शरीर पर जितना असर खराब खाने का नहीं पड़ता, उससे कहीं ज्यादा नुकसान बुरी सोच और नकारात्मक माहौल का पड़ता है। जब आप लगातार तनाव, ओवरथिंकिंग या नकारात्मक लोगों के बीच रहती हैं, तब शरीर में कॉर्टिसोल (Cortisol) नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है। यह हार्मोन मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है और पेट की चर्बी (Belly Fat) को तेजी से बढ़ाता है।
मन की नेगेटिविटी आपकी नींद और डाइजेस्टिव सिस्टम को धीरेधीरे खराब कर देती है। इसलिए, शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ अपनी सोच और आसपास के माहौल को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है।
Photo Credit: Magnific
जिंदगी के उतार चढ़ाव में इन बातों को अपनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे ये आपकी पूरी जिंदगी बदल देंगी। आत्मनिर्भर बनें, खुद से प्यार करें और अपने आप को सबसे ऊपर रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
