गर्मियों में हम इंसानों के साथ-साथ पेड़-पौधों का भी बहुत बुरा हाल हो जाता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और म‍िट्टी के जल्‍दी सूखने से पौधे जल्‍दी मुरझा जाते हैं। पत्तियां पीली पड़ जाती है और फूल भी आना बंद हो जाते हैं। ज्‍यादातर लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि हम राेजाना सुबह और शाम पानी भी देते हैं, इसके बावजूद पौधे सूख जाते हैं या जल जाते हैं।

आपको बता दें क‍ि गर्मियों में कुछ पौधों को ज्‍यादा देखभाल की जरूरत होती है। पुराने समय में दादी नानी पौधों की देखभाल के ल‍िए बहुत ही आसान तरीके अपनाती थीं। ऐसे में हम आपको उन पौधों के नाम बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें एक्‍स्‍ट्रा केयर की जरूरत होती है। साथ ही उनकी देखभाल करने का तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं-

बोनसाई

पौधों को अलग-अलग शेप देकर बोनसाई का रूप द‍िया जाता है। ऐसे में इसे खास देखभाल की जरूरत होती है। ये समय-समय पर कटाई और छंटाई भी मांगते हैं और आपको इन्‍हें पोषण देने के लिए सही समय पर खाद देना भी चाह‍िए। इसके अलावा पानी देने के समय पर भी ध्‍यान देना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- Summer Plant Care Tips: गर्मियों में बार-बार सूख जाते हैं पौधे? मिट्टी को नम रखने के लिए अपनाएं ये DIY ट्रिक्स

गुलाब

गुलाब का पौधा तो लगभग सभी घरों में लगा होता है, लेकिन गर्मियों में इसकी पत्तियां और फूल जल्‍दी सूखने लगते हैं। ऐसे में इन्‍हें सुबह जल्‍दी और देर शाम को पानी देना चाह‍िए। साथ ही अगर कोई फूल या टहनियां सूख गई हैं तो उन्‍हें तुरंत हटा देना चाह‍िए। चाहें तो म‍िट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां या घास बिछा दें, इससे पानी में लंबे समय तक नमी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को म‍िलेगा खूबसूरत लुक

हाइड्रेंजिया

ये पौधा अपने बड़े और खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है, लेकिन तेज गर्मी इसे बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसल‍िए इसे ऐसी लगह रखें जहां इसे हल्‍की धूप और छांव दोनों ही म‍िले। मिट्टी को सूखने न दें। साथ ही गर्म हवाओं से बचाने के लिए इसे दीवार या बड़े पौधों के पास रख सकती हैं।

फर्न (Fern)

फर्न का पौधा भी लोग अपने घरों में जरूर लगाते हैं। दरअसल, ये घर और बालकनी की सुंदरता बढ़ाने वाला पौधा है, लेकिन इसकी पत्तियां गर्मी में जल्दी सूख सकती हैं। इसल‍िए इसे हमेशा छाए वाली जगह पर ही रखें। सुबह के समय थोड़ा सा पानी स्‍प्रे कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room में लगाएं ये खूबसूरत Indoor Plants, नेचुरल हवा के साथ मिलेगा लग्‍जरी लुक

चमेली

चमेली की खुशबू सभी को पसंद होती है, लेकिन गर्मियों में इसकी जड़ों को ज्यादा नमी की जरूरत होती है। कई लोग द‍िन में एक बार पानी देते हैं, बीच में पौधे काे चेक करना भूल जाते हैं। ऐसे में नियमित रूप से सुबह और शाम में पानी दें, लेकिन पानी भरने न दें। मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट डाल सकती हैं। अगर बहुत तेज धूप है तो कुछ समय के लिए शेड नेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Office Desk पर रख सकती हैं ये Indoor Plants, कम देखभाल में भी रहेंगे हरे-भरे

तो अगर आपके घर में भी ये पौधे लगे हुए हैं, तो गर्मियों में इन्हें खास तरीके की केयर दें। इससे आपके घर में ढेर सारे फूल ख‍िलेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik