पहले जहां त्योहार का नाम आते ही हम सभी नए कपड़े, सजावट का सामान, गिफ्ट्स खरीदने की बात होती है। वहीं आज के समय, फेस्टिवल आने से पहले यह तय किया जाना शुरू हो जाता है कि इस बार क्या फर्नीचर खरीदा जाएगा? ऐसे में आपने देखा होगा कि ऑनलाइन हो ऑफलाइन लोग पर्व के मौके पर सजावट का सामान खरीदने के बजाय फर्नीचर पर खर्च कर रहे हैं। चाहे लिविंग रूम के लिए नया सोफा हो या फिर डाइनिंग टेबल हो या स्टोरेज यूनिट। मगर क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों है? अगर नहीं, तो नीचे लेख में 'सराफ फर्नीचर' के फाउंडर और CEO, रघुनंदन सराफ से जानें इसके पीछे का कारण और इसकी खरीदारी करते वक्त किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है?
त्योहार पर लोग फर्नीचर खरीदना क्यों पसंद कर रहे हैं?
त्योहारों पर की जाने वाली सजावट से घर कुछ दिनों के लिए सुंदर लगता है, जो बाद में हटाना पड़ता है। इसके मुकाबले, एक नया फर्नीचर जैसे नया बेड या डाइनिंग सेट घर को हमेशा के लिए एक नया और खूबसूरत लुक देता है। ऐसे में अगर आप घर को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर खरीदना सबसे बढ़िया विकल्प है। नीचे जानें इसकी खरीदारी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
1. कम जगह में काम आने वाला स्मार्ट फर्नीचर
आजकल शहरों में घरों में जगह कम होती है। ऐसे में ऐसा फर्नीचर बहुत काम आता है जिसके कई फायदे हों, जैसे स्टोरेज वाला बेड जिसमें आप सामान भी छिपा कर रख सकें। बड़ी होने वाली डाइनिंग टेबल, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से फैलाया जा सके। ये चीजें घर को मेहमानों के स्वागत के लिए झटपट तैयार कर देती हैं।
2. कीमत से ज्यादा क्वालिटी पर दें ध्यान
बड़ी चीजें खरीदते समय सिर्फ कम कीमत न देखें, बल्कि यह सोचें कि वह चीज़ कितने साल चलेगी और आपकी कितनी मदद करेगी। हालांकि सेल में लोग बहुत खरीदारी करते हैं, लेकिन असली समझदारी इसी में है कि आप ऐसी चीज खरीदें जो लंबे समय तक टिके और आपके काम आए।
इसे भी पढ़ें- Navratri Shopping In Jaipur: इन प्रसिद्ध बाजारों में मिलेंगे किफायती चनिया चोली, जानें लोकेशन
3. दिखावे से ज्यादा अपनी पसंद को चुनें
घर को सजाने के लिए सिर्फ छोटी-मोटी डेकोरेशन की चीजें खरीदने के बजाय ऐसी चीज़ों में निवेश करें जो आपकी जीवनशैली से मेल खाती हों। आप त्योहारों वाली सजावट भी करें, साथ ही अपने पसंद का ऐसा फर्नीचर चुनें जो आपके जीने के तरीके को आसान और आरामदायक बनाए।
4. फेस्टिवल सीजन में सोच-समझकर खर्च करें
रघुनंदन सराफ का कहना है कि त्योहारों का समय हमें अपने घर के बारे में नए सिरे से सोचने का मौका देता है। इस फेस्टिवल के सीजन में बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने के बजाय ऐसी चीजों पर खर्च करें जो सालों-साल आपके काम आएं। सजावट से घर में कुछ दिनों की रौनक आती है, लेकिन सही फर्नीचर आपके पूरे परिवार को लंबे समय तक आराम और खुशी देता है।
अब आप समझ गई होंगी कि आज के समय लोग सजावट या डेकोरेशन आइटम्स पर पैसे खर्च करने के बजाय फर्नीचर क्यों खरीद रहे हैं। अगर आप सही फर्नीचर परिवार के काम कई सालों तक काम आ सकता है।
Image Credit- ai(main image)
