त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई अपने घर को सुंदर और आकर्षक बनाने की तैयारी करने लगता है। लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग टेबल तक, छोटी-छोटी चीजें घर का पूरा लुक बदल सकती हैं। इसके लिए घर की बड़ी मरम्मत या महंगे बदलाव करने की जरूरत नहीं है। सही फर्नीचर, सुंदर सजावट और नए डिजाइन के सामान से घर को नया अंदाज दिया जा सकता है। आइए जानते हैं घर के अलग-अलग कोनों को सजाने के 5 आसान तरीके।
1. बाथरूम को दें एक सजावटी टच
घर को नया रूप देते समय अक्सर बाथरूम की फिटिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि ये पूरे बाथरूम का माहौल बदल सकती हैं। GADOTT रेगालिया क्रिस्टलो बेसिन मिक्सर आपके बाथरूम की वैनिटी को एक शानदार लुक देता है। इसका क्रिस्टल जैसा डिजeइन और बारीक नक्काशी इसे एक खास एहसास देती है, जबकि इसके अनोखे हैंडल इसे एक अलग और क्रिएटिव रूप देते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो पूरे घर को रेनोवेट किए बिना उसे एक बेहतर और शानदार लुक देना चाहते हैं।
2. लिविंग रूम के लिए एक शानदार सेंटरपीस
लिविंग रूम अक्सर त्योहारों के दौरान लोगों के इकट्ठा होने की मुख्य जगह बन जाता है, इसलिए घर को नया रूप देने की शुरुआत यहीं से करना सबसे सही रहता है। अर्बन लैडर की केमैन राउंड ग्लास-टॉप कॉफी टेबल में कांच की सतह और लकड़ी का बेस है, जो बैठने की जगह को एक अलग ही लुक देता है। इसका गोल आकार इसे कमरे के बीच में रखने के लिए एकदम सही बनाता है, और इसकी सतह पर आप ताजे फूल, मोमबत्तियाँ या त्योहार से जुड़ी सजावट की चीजें रख सकती हैं।
3. त्योहारों पर मेहमानों के साथ बैठने के लिए एक बेहतरीन जगह
फर्निसेलन का बोस्टन सॉलिड वुड रैटन केन डाइनिंग टेबल सेट, लकड़ी की डाइनिंग टेबल और कुर्सियों व बेंच पर की गई रैटन केन की सुंदर कारीगरी का एक बेहतरीन मेल है। छह लोगों के बैठने की इस व्यवस्था में अलग-अलग कुर्सियों और बेंच-स्टाइल सीटिंग का मिश्रण है, जो इसे परिवार के साथ भोजन करने और त्योहारों के मौके पर लोगों के इकट्ठा होने के लिए एकदम सही बनाता है। इसका गहरा भूरा रंग और केन का काम डाइनिंग एरिया को एक नेचुरल रूप देता है।
4. बेडरूम में करें बदलाव
त्योहारों की तैयारियों के दौरान अक्सर घर के मुख्य हिस्सों पर ही सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन बेडरूम में भी कुछ सोच-समझकर किए गए बदलाव काफी अच्छे लग सकते हैं। फैबइंडिया की 'सत्व मैंगो वुड बेडसाइड टेबल' बेडरूम के लिए एक कॉम्पैक्ट और उपयोगी विकल्प है। लकड़ी से बनी और प्राकृतिक फिनिश वाली यह टेबल कमरे में एक गर्माहट और अपनापन लाती है। यह रोजमर्रा की जरूरी चीजें रखने के लिए एक सुविधाजनक जगह है और ऐसे इंटीरियर के साथ बहुत अच्छी लगती है, जिसमें प्राकृतिक सामग्री और पारंपरिक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया हो।
5. मेनडोर की करें डेकोरेशन
घर का प्रवेश द्वार ही तय करता है कि बाकी घर कैसा लगेगा, इसलिए त्योहारों के दौरान इसे सजाना एक बेहतरीन विचार है। एलिमेंट्री की 'ऑटम डस्क कंसोल टेबल' पर आप फूल, सजावटी लाइटें, मोमबत्तियां या त्योहारों से जुड़ी अन्य चीजें सजा सकते हैं, और यह बहुत कम जगह घेरती है। इस पर आप रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी रख सकती हैं, जिससे इंट्रोस अरेंज और सुंदर दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- जरा रूकिए! हर साल नई डेकोरेशन पर खर्च कर देती हैं हजारों रुपये, तो अब पुराने डेकोरेशन को ही छोटे-छोटे हैक्स से बनाएं तरोताजा
निष्कर्ष-
त्योहारों के मौके पर घर को नया रूप देने का मतलब है अपनी जानी-पहचानी जगहों को एक नए नज़रिए से देखना। चाहे वह बाथरूम का कोई सजावटी सामान हो, लिविंग रूम में रखी कॉफी टेबल हो, या फिर त्योहारों की सजावट से सजी कोई कंसोल टेबल छोटी-छोटी और सोच-समझकर जोड़ी गई चीजें आपके घर को एक ऐसा रूप दे सकती हैं, जो मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार और उत्सव के माहौल से भरा लगे।
