हम सभी अपने Living Room की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के डेकोरेटिव आइटम्स रखते हैं। वहीं, एक से एक डिजाइनर फर्नीचर का भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्हीं में से वेलवेट सोफा एक है। इससे लिविंग रूम को एक स्टाइलिश और लग्जरी लुक मिलता है। इसकी सॉफ्टनेस और शाइन ही इसकी असली खूबसूरती है। हालांकि, ये जितना खूबसूरत लगता है, इसकी सफाई करना उतना ही मुश्किल भरा काम लगता है।

इस पर अगर कभी चाय, कॉफी या जूस गिर जाता है तो दाग लग जाता है। कई बार तो ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि साफ होने का नाम ही नहीं लेते हैं और लोग गलत तरीके से सफाई करने लगते हैं, जिससे कपड़ा खराब हो सकता है। ऐसे में हम आपको इसकी सफाई करने का आसान तरीका बता रहे हैं जिससे ये पहले की तरह नया जैसा हो जाएगा। आइए जानते हैं-

सबसे पहले करें यह काम

अगर तुरंत-तुरंत सोफे पर चाय या कॉफी गिरी है तो उसे रगड़ें नहीं। एक साफ और ड्राई माइक्रोफाइबर कपड़े से दाग वाली जगह को हल्के हाथों से दबाकर रख दें। इससे एक्स्ट्रा गंदगी उसमें एब्जॉर्ब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत ड‍िजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज

कॉर्नफ्लोर वाला तरीका अपनाएं

वेलवेट सोफे पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए कॉर्नफ्लोर भी काम आ सकता है। ये सबसे यूनिक तरीका है। अगर सोफे पर तेल या कोई ऑयली दाग है ताे उस पर थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर छिड़क दें। इसे 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद कोई सॉफ्ट ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से इसे हटा दें। कई बार इससे दाग काफी हल्का हो जाता है।

यह भी पढ़ें- ₹20 में सोफे की करें Dry Cleaning, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में जाएगा चमक

साबुन के घोल का करें इस्तेमाल

नॉर्मल दाग के लिए आप लिक्विड साबुन का घोल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी पानी लें। अब कुछ बूंदें माइल्ड लिक्विड साबुन मिला लें। इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े को इसमें थोड़ा सा गीला करें और दाग वाली जगह पर थपथपाते हुए साफ कर लें। ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो।

इन गलतियों से बचें

  • दाग को जोर-जोर से न रगड़ें।
  • हार्श केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल न करें।
  • बहुत ज्यादा पानी न डालें।
  • हार्ड ब्रश के इस्तेमाल से वेलवेट खराब हो सकता है।
  • सफाई के बाद सोफे को पूरी तरह सूखने दें।

वेलवेट सोफे को ऐसे रखें नया जैसा

अगर आप चाहती हैं कि आपका वेलवेट सोफा लंबे समय तक खूबसूरत दिखे, तो उस पर नियमित रूप से वैक्यूम करें और दाग लगते ही सफाई कर दें। आपको बता दें कि नया दाग आसानी से हट जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स

तो अगर आपके वेलवेट सोफे पर भी चाय-कॉफी या किसी और चीज का दाग लग गया है तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से सफाई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik