सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही इस मौके पर अपने घर और मंदिर को सजाते हैं। वहीं कुछ भोलेनाथ के लिए छोटा सा गार्डन बनाते हैं। अगर आप भी शिव शंकर के लिए खूबसूरत और छोटा सा मिनी गार्डन बनाना चाहती हैं, तो यह बहुत आसान है। इसके लिए बस कुछ जरूरी चीजें चाहिए। इनकी मदद से आप घर के कोने में, गमले में भगवान शिव की पसंद का यह गार्डन तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें-

भगवान शिव का मिनी गार्डन बनाने का लिए जरूरी चीजें

भोले बाबा का मिनी गार्डन बनाने के लिए आपको इन 6 जरूरी चीजों की जरूरत होगी। नीचे जानें सामग्री और बनाने का तरीका

  • छोटा गमला या टब
  • अच्छी मिट्टी और खाद
  • छोटे पौधे (जैसे बेल पत्र, दूब घास या इंडोर प्लांट्स)
  • भगवान शिव की छोटी मूर्ति या शिवलिंग
  • सजाने के लिए छोटे पत्थर और कंकड़
  • पानी छिड़कने वाली छोटी बोतल

भगवान शिव का मिनी गार्डन बनाने का तरीका

भगवान शिव का मिनी गार्डन आप अलग-अलग तरीके से बना सकती हैं। अगर आपके घर में जगह नहीं है, तब भी आप इसे आसानी से बना सकती हैं। नीचे जानें 3 तरीके-

टब में मिनी गार्डन बनाने का आसान तरीका

घर में पुराने रखे छोटे टब में आप भगवान का शिव का मिनी गार्डन बना सकती हैं। नीचे देखें प्रोसेस-

  • टब में मिनी गार्डन बनाने के लिए सबसे पहले उसमें उपजाऊ मिट्टी भरें।
  • इसके बाद बीच में भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग स्थापित करें।
  • अब मूर्ति के चारों ओर बेलपत्र और ताजी हरी दूब घास लगाएं।
  • फिर टब के किनारों को छोटे-छोटे कंकड़ और पत्थरों से सजाएं।

गमले में मिनी गार्डन बनाने का तरीका

अगर आप बगीचे में लगे पौधे को मिनी गार्डन में बदलना चाहती हैं। इसके लिए ऐसा पौधा चुनें, जो बेल वाला हो। जैसा जेड प्लांट, मनी प्लांट या फिर अपराजिता का पौधा।

  • इसके बाद एक साइड या बीच में जगह बनाएं। वहां पर शिवलिंग रखें।
  • फिर खुली मिट्टी पर घास या फिर कंकड़ बिछाएं।
  • इससे वह पूरी तरह से एक हर-भरा मंदिर जैसा दिखाई दे।

मेज या ट्रे पर मिनी गार्डन कैसे बनाएं?

अगर घर में जगह की कमी है, तो एक लकड़ी की ट्रे या छोटी मेज का इस्तेमाल करें। नीचे जानें तरीका-

  • मेज या ट्रे पर छोटे पॉट्स या कटोरियां रखकर पौधे लगाएं।
  • फिर बीच में शिवलिंग रखकर आसपास रंग-बिरंगे पत्थरों और छोटे शो-पीस से सजाएं।
  • यह टेबल टॉप मिनी गार्डन देखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगता है।

इसे भी पढ़ें- DIY Smoke Fountain: कार्डबोर्ड और ककड़ से बनाएं स्मोकी फाउटेंन, कमरे की बढ़ेगी खूबसूरती

इन तरीकों को आजमाकर आप शिव जी के लिए मिनी गार्डन तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- AI