House Cleaning Tips: घर के कोने में जला लगना आम बात है, लेकिन अगर इसे तुंरत हटाया न जाए, तो इस पर धूल-मिट्टी जमा होने लगती है, जिसके बाद यह दूर से ही दिखने लगता है। हालांकि रोजाना मकड़ी के जाले को हटाना संभव नहीं है। अब ऐसे में बारी जब घर के डीप क्लीनिंग की आती है, तो हम झाड़ू या डस्टर से इसे हटाते हैं। इस दौरान एक समस्या जो लोगों को झेलनी पड़ती है वह है जाला साफ करते वक्त उड़ने वाली धूल-मिट्टी। झाड़ू या डस्टर से जाले साफ करने पर धूल और जाले उड़कर नीचे रखे सोफे, बेड या सीधे हमारे चेहरे और बालों पर गिरने लगते हैं। इससे पूरे घर में दोबारा गंदगी फैलती है। साथ ही, धूल से एलर्जी या सांस की तकलीफ भी हो सकती है।
अगर आप भी बिना धूल उड़ाए और बिना किसी झंझट के घर के कोनों को चमकाना चाहती हैं, तो हम आपको 4 ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस काम में कमाल की साबित हो सकती हैं।
घर के कोने में लगे जले को कैसे साफ करें? (How To Remove And Clean Spider Web From Wall Corner)
घर की सफाई करते समय सबसे मुश्किल काम होता है दीवारों और छतों के कोनों में लगे मकड़ी के जालों को हटाना। झाड़ू या डस्टर से जाले साफ करने पर धूल और जाले उड़कर नीचे रखे सोफे, बेड या सीधे हमारे चेहरे और बालों पर गिरने लगते हैं। इससे पूरे घर में दोबारा गंदगी फैलती है। साथ ही, धूल से एलर्जी या सांस की तकलीफ भी हो सकती है। ऐसे में नीचे बताए गए तरीके अपनाएं।
पुराने मोजे का करें इस्तेमाल
दीवार पर लगे जाले को हटाने के लिए आप पुराने मोजे वाली ट्रिक काम आ सकती है। नीचे जानें इस्तेमाल करने का तरीका-
- इसके लिए फर्श साफ करने वाले लंबे वाइपर के आगे वाले हिस्से पर एक पुराना मोजा पहना दें।
- अब इस मोजे के ऊपर हल्का सा पानी छिड़कें।
- अब जब मोजे को छत के कोनों या दीवारों पर फेरें।
- इससे जाले और धूल हवा में उड़ने के बजाय गीले कपड़े की नमी से चिपक जाएंगे।
लिंट रोलर का करें इस्तेमाल
अगर जाला अलमारी के पीछे या सीलिंग फैन के ऊपर लगा है, तो आप लिंट रोलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें-
- इसके लिए एक लंबे पतले डंडे के ऊपरी हिस्से पर लिंट रोलर को सेलो टेप की मदद से मजबूती से बांध दें।
- अब इसे जालों के पास ले जाकर घुमाएं।
- इससे जाले और मकड़ी सीधे रोलर के ऊपर चिपक जाएंगे।
- सफाई के बाद रोलर का वो पन्ना फाड़कर डस्टबिन में फेंक दें।
नमक के पानी और डिशवॉश वाला तरीका
जाले को हटाने और दोबारा मकड़ी को आने से रोकने के लिए आप नमक और डिशवॉश वाला तरीका अपना सकती हैं।
- इसके लिए स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी लें।
- इसमें एक चम्मच नमक और कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड या सिरका मिलाकर घोल तैयार कर लें।
- जाले साफ करने से ठीक 5 मिनट पहले इस घोल को जालों पर हल्का सा स्प्रे करें।
- पानी की बूंदों के भार से जाले भारी होकर एक जगह सिकुड़ जाएंगे और धूल हवा में नहीं उड़ेगी।
- इसके बाद आप किसी भी साधारण कपड़े या ब्रश से उन्हें आसानी से एक बार में निकाल सकते हैं।
वैक्यूम क्लीनर के ब्रश का करें इस्तेमाल
- बिना धूल उड़ाए सफाई करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल सबसे बेस्ट है। अपने वैक्यूम क्लीनर में ब्रश लगाएं और उसके पाइप को लंबा कर लें।
- जैसे ही आप वैक्यूम क्लीनर को चालू करके कोनों के पास ले जाएंगे, उसकी सक्शन पावर जालों और धूल को हवा में फैलने से पहले ही सीधे अंदर खींच लेगी।
- यह तरीका खासतौर पर नाजुक झूमरों और कर्टन रॉड्स के पास के जालों को साफ करने के लिए परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें- पलंग के किनारे पर मकड़ियां बार-बार लगा रही हैं जाला? सफाई के समय रगड़ दें ये 3 चीजें...महीनों तक नहीं होगी परेशानी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
