गर्मियां जब अपने चरम पर होती है, तो हम इंसानों का ही नहीं, पौधों का भी बुरा हाल हो जाता है। हम भले ही सुबह-शाम पौधों को पानी दें, लेकिन धूप इतनी तेज होती है कि मिट्टी से पानी कुछ ही समय में सूख जाता है और पौधे मुरझा जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजर रही हैं तो हम आपको मिट्टी में नमी बरकरार रखने के कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं।
जब मिट्टी में नमी बनी रहेगी तो पौधे मुरझाएंगे नहीं और हरियाली बनी रहेगी। आइए उन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं जिससे पौधों की मिट्टी में नमी को बनाए रखा जा सकता है।
सूखे पत्तों से करें मल्चिंग
मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग कर सकती हैं। ये सबसे आसान तरीकों में से एक है। इसके लिए गमले की मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते, सूखी घास या नारियल के छिलकों के छोटे-छोटे टुकड़ों को बिछा देना होता है। इससे मिट्टी पर सीधी धूप नहीं पड़ेगी पानी जल्दी नहीं सूखेगा। इस तरीके से मिट्टी का टेंपरेचर भी नॉर्मल रहता है।
यह भी पढ़ें- June Gardening Tips: जून में घर की क्यारी में उगाएं ये सब्जियां, सालों साल मिलेगा ताजा स्वाद
प्लास्टिक बॉटल से बनाएं सेल्फ वॉटरिंग सिस्टम
आज के समय में ज्यादातर लोग सेल्फ वॉटरिंग सिस्टम भी फॉलो कर रहे हैं। इसमें पुरानी प्लास्टिक की बॉटल में पानी भरकर और ढक्कन में बहुत छोटे छेद कर देना होता है। अब बॉटल को उल्टा करके मिट्टी में लगा देना होता है। इससे पानी धीरे-धीरे मिट्टी में जाती रहती है रहेगा और पौधों को लगातार नमी मिलती रहती है। अगर आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रही हैं तो भी ये तरीका आजमा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
गमलों को एक साथ रखें
गर्मियों में अगर सभी गमले एक जगह पास-पास रखे जाएंगे तो भी मिट्टी की नमी ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। दरअसल, जब सारे पौधे एक साथ रहते हैं तो इससे आसपास के वातावरण में थोड़ी नमी बनी रहती है। इसका फायदा ये है कि मिट्टी का पानी जल्दी नहीं सूखता है।
यह भी पढ़ें- Jade Plant Care: जेड प्लांट की पत्तियां होने लगी हैं पीली? इन आसान टिप्स से पौधे में बनी रहेगी हरियाली
इन गलतियों से बचें
- बहुत छोटे गमलों में बड़े पौधे न लगाएं।
- मिट्टी पूरी तरह सूखने का इंतजार न करें।
- दोपहर में पानी डालने से बचें।
- जरूरत से ज्यादा पानी भी न दें, क्योंकि इससे जड़ें खराब हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Gardening: चिलचिलाती धूप में नहीं सूखेगा एक भी पौधा, मिट्टी की नमी बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
तो अगर आप भी गर्मियों में पौधों को हरा-भरा रखना चाहती हैं तो मिट्टी की नमी बरकरार रखने के लिए ऊपर बताए गए तरीके अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
