हम सभी के घर में अखबार रोजाना आता है। ऐसे में घर का एक कोना जरूर होता है जहां पुराने अखबारों का ढेर लगा होत है। कुछ समय बाद इन्हीं पुराने अखबारों काे लोग कबाड़ में बेच देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन्हीं पुराने अखबारों से आप घर के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स भी बना सकती हैं?
जी हां, खास बात तो ये है कि आप कम खर्च में ही इनसे काफी सुंदर डेकोरेटिव पीस तैयार कर सकती हैं। तो अगर आपके यहां भी पुराने अखबारों का ढेर लगा हुआ है तो उन्हें कबाड़ में निकालने के बजाय कुछ शानदार तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
अखबार से बनाएं खूबसूरत फ्लावर वास
पुराने अखबारों से आप खूबसूरत सा फ्लावर वास बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए अखबारों को लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में मोड़कर रोल बना लें। अब इन रोल्स को किसी पुरानी बॉटल या प्लास्टिक कंटेनर के चारों तरफ चिपका दें। ऊपर से आप अपनी पसंद का कोई कलर कर सकती हैं। इसमें आर्टिफिशियल फूल रख सकती हैं। ये दिखने में बिल्कुल हैंडमेड डिजाइनर पीस जैसा लगेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को मिलेगा खूबसूरत लुक
वॉल हैंगिंग बढ़ाएगा घर की खूबसूरती
अगर आपके घर की दीवारें खाली हैं तो आप वहां पर अखबारों से वॉल हैंगिंग बनाकर टांग सकती हैं। इसके लिए अखबार की पट्टियों को गोल या फूलों के शेप में मोड़कर चिपका दें। ऐसे ही कई छोटे-छाेटे डिजाइन बना लें और उन्हें जोड़कर बड़ा सा पैटर्न तैयार कर लें। आप इसके ऊपर कलर, ग्लिटर या लेस लगाकर खूबसूरत लुक दे सकती हैं। अब इसे डोरी की मदद से वॉल हैंगिंग बनाकर टांग सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Reuse Empty Medicine Bottles: आप भी फेंक देती हैं दवाई की खाली बोतलें? घर में इन 5 तरह से आ सकते हैं काम
स्टाइलिश पेन स्टैंड बनाएं
पुराने अखबारों से आप पेन स्टैंड भी बना सकती हैं। इसके लिए किसी खाली डिब्बे पर अखबार की रोल की हुई स्ट्रिप्स को चिपका दें। अब जब ये सूख जाए तो उस पर आप पेंट कर सकती हैं। इसे आप स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रख सकती हैं। ये दिखने में बहुत ही सुंदर लगेगा।
यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती
अखबार की टोकरी बनाएं
आजकल न्यूजपेपर बास्केट भी काफी लोग बना रहे हैं। इसके लिए अखबार की लंबी रोल्स बनाकर उन्हें बुनाई की तरह आपस में पिरोया जाता है। इससे छोटी टोकरी तैयार की जा सकती है। इसका इस्तेमाल आप चाबियां, रिमोट, मेकअप या छोटी चीजें रखने के लिए कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Paper Bags: ऑनलाइन डिलीवरी वाले 'पेपर बैग्स' को फेंकें नहीं, घर सजाने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 चीजें
ताे अगर आपके घर में भी पुराने अखबारों का ढेर लग गया है तो ऊपर बताई गई चीजें बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest/AI Generated
-1780905462860_m.webp)