Dry Flower DIY: फूल हर किसी को पसंद होते हैं। इसलिए कई सारे लोग घरों में प्लांटिंग करके फूलों को उगाते हैं। ऐसे ही किसी के खास दिन पर भी वो फुलों से बना बुके देते हैं, ताकि हर कोई अच्छा फील कर सकें, लेकिन जब ये सूखने लगते हैं, तो अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी खूशबू और फ्रेशनेस दोनों गायब हो जाती हैं। इस बार इन्हें फेंकने की बजाए इनको रीयूज करके आप कुछ अलग-अलग तरह की चीजों को डिजाइन करा सकती हैं, ताकि आपके पास यह फूल हमेशा रहें।
सूखे फूलों से बनाएं बुक मार्क
आप अगर सूखे फूलों को इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप बुक मार्क को बना सकती हैं। बुक मार्क लोग अपनी नोबल या अन्य किताबों में रखना पसंद करते हैं। आप भी इन्हें रख सकती हैं। इसके लिए आपको पेपर को कट करना है। इसमें सूख फूलों को ग्लू की मदद से चिपकाना है। इसके बाद इनके ऊपर रंग करना है। इससे आपका बुक मार्क रेडी हो जाएगा।
सूखे फूलों से तैयार करें फ्रेम
कुछ वॉल डेकोरेशन का तैयार करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप सूखे फूलों से फ्रेम को तैयार कर सकती हैं। फ्रेम बनाने के लिए आपको कार्डबोड के टुकड़े लेने हैं। इसे सही शेप में कांट। इसके बाद इसमें सूखे फूलों को ग्लू की मदद से चिपकाएं। फिर इसे ग्लास लगाकर और अच्छे से सजाएं। इसके बाद इसे वॉल पर लगाएं। इससे आपक फूल दोबारा इस्तेमाल में आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Balcony Wall Decor: 300 रुपये में सबसे खूबसूरत दिखेंगी Balcony की दीवारें, ये डेकोर आइडियाज बदल देंगे घर का पूरा लुक
सूखे फूलों से बनाएं बुक कवर
आप अपनी बुक कवर को नयापन देने के लिए सूखे फूलों के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको फूलों को ड्राई करना है। ग्लू की मदद से कवर पर लगाना है। इसके बाद इसमें आप रेजिन डालना है। इससे यह और भी शाइनी और सुंदर नजर आएगा। इसलिए आप इस तरह का DIY आइडिया ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कॉफी की कांच वाली बोतलों को फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं खूबसूरत टेबल सेंटरपीस, मेहमान भी पूछेंगे कहां से लिया?
सूखे फूलों से आप भी DIY इन चीजों को तैयार कर सकती हैं। इससे आपको सजाने और फूलों को दोबारा इस्तेमाल करने का मौका मिल जाएगा। साथ ही आपको कुछ अलग तरह की क्रिएटिविटी करने को मिल जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
