दिवाली पर घर को सजाने के लिए लोग नई-नई चीजें खरीदते हैं। कोई पर्दे बदलता है, तो कोई सोफा कवर और कुशन के साथ घर को नया लुक देता है। इस दौरान कई लोग फर्श की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कालीन भी खरीदते हैं। बाजार में आपको छोटे-बड़े, कलरफुल और अलग-अलग डिजाइन के कालीन मिल जाएंगे, लेकिन सिर्फ उसका कलर और डिजाइन देखकर कालीन न खरीद लाएं।
कई बार दिखने में सुंदर कालीन घर लाने के कुछ ही समय बाद खराब होने लगता है। कहीं उसके धागे निकलने लगते हैं, तो कहीं वह फर्श पर बार-बार फिसलता है। इसलिए दिवाली के लिए नया कालीन खरीदने से पहले उसकी कुछ जरूरी चीजें जरूर देख लें। इससे आपका पैसा भी सही जगह लगेगा और कालीन भी लंबे समय तक चलेगा।
कालीन खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप दिवाली के लिए नया कालीन खरीदने जा रही हैं, तो ये 3 चीजें जरूर से चेक कर लें।
image credit- magnific
1. कालीन का फैब्रिक
कालीन खरीदते समय सबसे पहले उसके फैब्रिक यानी कपड़े की क्वालिटी को जरूर चेक करें। देखने में अच्छा लगने वाला हर कालीन जरूरी नहीं है कि मजबूत भी हो। अगर उसका फैब्रिक कमजोर है, तो कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद ही वह खराब दिखने लगेगा। इसलिए-
- कपड़े को हाथ से छूकर उसकी क्वालिटी देखें।
- देखें कि धागे आसानी से निकल तो नहीं रहे हैं।
- कालीन का कपड़ा बहुत कमजोर या ढीला तो नहीं लग रहा है।
तो सिर्फ डिजाइन देखकर कालीन न खरीदें। उसकी मजबूती भी चेक करें, ताकि कुछ ही दिनों में उसे बदलने की जरूरत न पड़े।
2. रबर या अच्छी ग्रिप वाली कोटिंग चेक करें
कालीन खरीदते समय अक्सर लोग उसके ऊपर के डिजाइन और कलर पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन उसके नीचे का हिस्सा भी उतना ही जरूरी है। अगर कालीन के नीचे अच्छी ग्रिप नहीं है, तो वह फर्श पर बार-बार खिसक जाएगा। इससे आपको उसे बार-बार ठीक करना पड़ेगा। इसलिए खरीदने से पहले कालीन को पलटकर उसका नीचे वाला हिस्सा भी जरूर देख लें।
- नीचे रबर की कोटिंग होनी चाहिए।
- ऐसी कालीन खरीदें जो फर्श पर फिसले नहीं।
- अगर नीचे का हिस्सा बहुत चिकना है, तो कालीन को न लें।
image credit- adobe stock
3. कालीन की बुनाई
कालीन की मजबूती उसकी बुनाई पर भी निर्भर करती है। ऐसे में अगर धागे ठीक से बुने हुए नहीं हैं, तो कुछ समय बाद कालीन खराब होने लगेगी। इसलिए खरीदते समय उसकी बुनाई को ध्यान से देखना न भूलें। अगर धागे कम या पतले हैं कि उनके बीच से नीचे का बेस साफ नजर आ रहा है, तो न खरीदना ही बेहतर रहेगा। इसकी बुनाई को चेक करने के लिए-
- ऊपर से धागों को ध्यान से देखें।
- हाथ से थोड़ा दबाकर उसकी बनावट को चेक करें।
- देखें कि धागे बराबर लगे हैं या कहीं खाली जगह दिख रही है।
अगर धागे मोटे हैं और उनके बीच से नीचे का बेस नहीं दिख रहा, तो समझ जाएं कि यह अच्छी बुनाई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
