Children's Day Gift Ideas 2026: हर साल 14 नवंबर को Children's Day मनाया जाता है। इस दिन पेरेंट्स और टीचर्स बच्चों को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल होता है सही गिफ्ट चुनना। ऐसा गिफ्ट जो सिर्फ खिलौना न हो, बल्कि बच्चे को कुछ नया सिखाए भी।

अगर आपका बच्चा 7 साल या उससे बड़ा है, तो ये 7 गिफ्ट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं। ये सभी चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं और बजट में भी हैं।

बाल दिवस के लिए 7 गिफ्ट

बस 2 दिन में बाल दिवस आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को गिफ्ट देने की सोच रही हैं, तो ये हैं अच्छे गिफ्ट्स।

1. स्टाइलिश पेंसिल बॉक्स

बच्चों को नया पेंसिल बॉक्स मिलते ही पढ़ाई में मन लगने लगता है। आजकल कार्टून, स्पेस और सुपरहीरो थीम वाले मल्टी-लेयर पेंसिल बॉक्स आ रहे हैं, जिनमें पेन, पेंसिल, इरेजर सब कुछ सेट हो जाता है।

image credit-magnific

2. क्ले सेट

क्ले से खेलना बच्चों के लिए सिर्फ मस्ती नहीं है। इससे उनकी उंगलियों की पकड़ मजबूत होती है और दिमाग में नए-नए आइडियाज आते हैं। बच्चे क्ले से जानवर, फल, कार्टून कैरेक्टर कुछ भी बना सकते हैं।

image credit-magnific

3. लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल सेट

स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए लीक-प्रूफ लंच बॉक्स और स्टील वॉटर बॉटल सबसे काम का गिफ्ट है। इसमें खाना गर्म रहता है और बैग भी गीला नहीं होता। बच्चों के फेवरेट कलर और कैरेक्टर में यह सेट उन्हें बहुत पसंद आएगा।

image credit-magnific

4. ब्लॉक पजल्स

ब्लॉक पजल्स 7+ उम्र के बच्चों के लिए बेस्ट ब्रेन गेम है। इससे बच्चे की सोचने की क्षमता, फोकस और धैर्य बढ़ता है। लेगो जैसे ब्लॉक सेट से बच्चे अपनी कल्पना से घर, गाड़ी और शहर तक बना सकते हैं।

image credit-magnific

5. वीडियो गेम

आजकल एजुकेशनल वीडियो गेम भी आते हैं, जो बच्चों को मैथ्स, इंग्लिश और लॉजिक सिखाते हैं। हफ्ते में एक तय समय के लिए दिया गया वीडियो गेम बच्चे के लिए बाल दिवस (Children's Day 2026) का सबसे यादगार गिफ्ट बन सकता है।

image credit-magnific

6. फुटबॉल

अगर आपका बच्चा आउटडोर खेल पसंद करता है, तो फुटबॉल से अच्छा गिफ्ट कोई नहीं। इससे बच्चे की हाइट, स्टेमिना और टीमवर्क की आदत बनती है। साथ में उसे पार्क में खेलने के लिए भी प्रेरित करें।

image credit-magnific

7. क्रिएटिव क्राफ्ट किट

पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट, DIY किट और ज्वेलरी मेकिंग किट बच्चों में आर्ट की रुचि बढ़ाते हैं। बाल दिवस पर यह गिफ्ट बच्चे को मोबाइल से दूर रखेगा और उसे अपनी बनाई चीजों पर गर्व महसूस कराएगा।

image credit-magnific

Children's Day 2026 का असली मतलब महंगे गिफ्ट देना नहीं, बल्कि बच्चे के साथ वक्त बिताना और उसे कुछ नया सीखने का मौका देना है। ऊपर दिए गए 7 गिफ्ट में से कोई भी एक चुनें, साथ में एक प्यारा सा कार्ड दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific