Nostalgic 80s-90s Candies: आजकल के बच्चे चिप्स का 50 रुपये वाला पैकेट खाकर भी खुश नहीं होते हैं, लेकिन 90 के दशक के बच्चे 1 रुपये की टॉफी में भी पूरी दुनिया की खुशी ढूंढ लेते थे। तब स्नैक्स सिर्फ खाने की चीज नहीं थी, वह एक अलग मजा था। स्कूल में दोस्ती टॉफी से होती थी, झगड़ा भी टॉफी पर ही खत्म होता था और टीचर से छिपकर खाने में जो मजा था, वह आज के पिज्जा-बर्गर में भी नहीं है। आइए, फिर से उसी गली, उसी ठेले और उसी 1 रुपये वाले जमाने में चलते हैं।
80-90 दशक की पुरानी खाने की चीजें
क्या आपने नीचे दी गई इन चीजों को खाया है? या फिर आप बर्गर, पिज्जा लवर हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।
1. चांद-सितारा
चांद के शेप वाली खट्टी-मीठी टॉफी, जिसे चूस-चूसकर खत्म करने में पूरा पीरियड निकल जाता था। इसे जीभ पर रखकर दोस्तों को दिखाना ही सबसे बड़ा स्टाइल था। जिसका चांद सबसे ज्यादा देर चलता था, वही क्लास का सिकंदर माना जाता था।
image credit- ai
2. कलरफुल कैंडी
कलरफुल कैंडी का छोटा सा रोल खोलते ही लगता था जैसे इंद्रधनुष हाथ में आ गया हो। हर बच्चा पहले यह देखता था कि ऊपर कौन सा कलर है। लाल वाला सबको चाहिए था, पीला वाला कोई नहीं लेता था। इसी कलर पर दोस्ती और लड़ाई दोनों हो जाती थी।
image credit-pinterest (vijay k mehta)
3. बबल गम
बबल गम कैंडी नहीं, एक कॉम्पिटिशन था। क्लास में सबसे बड़ा बबल कौन फुला सकता है, यही असली टैलेंट था। बबल फूटकर मुंह पर चिपक जाए तो हंसी नहीं रुकती थी और तो और, इस गम के अंदर निकलने वाला छोटा सा स्टीकर ही हमारी सबसे बड़ी दौलत थी।
image credit-pinterest (djewme)
4. हाजमोला
हाजमोला इकलौती ऐसी टॉफी थी, जिसे खाने के लिए मम्मी से परमिशन नहीं लेनी पड़ती थी। खट्टी-मीठी गोली, जो पेट के लिए अच्छी बताई जाती थी। स्कूल के बाद थैले में हाजमोला की पुड़िया हो, तो लगता था आज दिन बन गया। इसे चूसने के बाद जीभ का कलर देखना भी एक अलग ही खेल था।
image credit-pinterest (divya gond)
5. नली पापड़ खाने वाला
नली पापड़ यानी हवा भरा कुरकुरा स्नैक्स। इसे मुंह में डालते ही जो आवाज आती थी, वही इसका असली मजा था। 1 रुपये में मिलने वाला पोंगा, चटपटा मसाला और दोस्तों के साथ छीनकर खाने की आदत, यही 90s का असली स्ट्रीट फूड था।
image credit-pinterest (far far)
80- 90 के दशक के स्नैक्स आज भी दुकानों में मिलते हैं हैं। चांद-सितारा, पोपिन्स, बबल गम, हाजमोला और पोंगा ने हमें सिखाया कि खुशी महंगी चीजों में नहीं, छोटे-छोटे पलों में होती है।
यह भी पढ़ें- Crispy Toffee Samosa: सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाएं क्रिस्पी टॉफी समोसा, आसान है रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
