Diwali 2026 Celebration Ideas: दिवाली रोशनी का त्योहार होता है और इस दिन घर से दूर रहना कई बार दिल को उदास कर देता है। परिवार से दूर, पटाखों की आवाज के बिना और मां के हाथ के पकवानों के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है, लेकिन दूर रहकर भी आप इस दिवाली को खास बना सकती हैं।

बस थोड़े से छोटे-छोटे प्रयास, थोड़ी सी प्लानिंग और अपनों से जुड़े रहने की चाहत चाहिए। घर पर वीडियो कॉल पर पूजा में शामिल होने से लेकर दोस्तों के साथ छोटी सी पार्टी तक, आप इस दिन को यादगार बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर से दूर दिवाली मनाने के 7 आसान और दिल को छू लेने वाले तरीके।

घर से दूर दिवाली कैसे मनाएं?

अगर इस साल आप किसी कारण दिवाली पर घर नहीं जा पाई हैं, तो घर से दूर रहकर इन आसान तरीकों से मनाएं दिवाली।

1. घर की सफाई से करें नई शुरुआत

दिवाली की असली शुरुआत सफाई से ही होती है। घर को साफ-सुथरा करने से मूड अपने आप अच्छा हो जाता है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। सबसे पहले धूल-मिट्टी साफ करें, बेकार सामान हटाएं और फ्रेश बेडशीट बिछाएं। आपका कमरा ही आपको त्योहार वाली फील देगा।

image credit-gemini

2. दीये जलाएं और रंगोली बनाएं

दिवाली की रौनक दीयों के बिना अधूरी है। छोटी सी जगह में भी दीये जलाकर आप पूरा माहौल बदल सकती हैं। बालकनी, खिड़की और दरवाजे पर दीयों की कतार लगाएं। रंग, फूलों की पंखुड़ियों या स्टेंसिल की मदद से दरवाजे के पास एक सुंदर सी रंगोली बनाएं।

3. दोस्तों को बुलाकर करें छोटी सी पार्टी

शायद आप अकेले नहीं हैं जो इस दिवाली घर से दूर हैं। आपके आसपास भी कई लोग होंगे जो परिवार से दूर हैं। अपने दोस्तों, पड़ोसियों या ऑफिस के साथियों को बुलाकर छोटी सी डिनर पार्टी रखें। साथ में ताश खेलें, बातें करें और त्योहार की खुशी बांटें।

4. वीडियो कॉल पर परिवार की पूजा में शामिल हों

दूरी का मतलब यह नहीं कि आप आशीर्वाद और पूजा से दूर हो जाएं। टेक्नोलॉजी की मदद से आप घर की लक्ष्मी पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। पहले से ही टाइम फिक्स कर लें और शाम की लक्ष्मी पूजा में वीडियो कॉल पर शामिल हों। परिवार से बात करके ऐसा लगेगा जैसे आप घर पर ही हैं।

image credit-gemini

5. पारंपरिक मिठाई और खाने का लें मजा

दिवाली और खाने का रिश्ता सबसे खास होता है। अच्छा खाना अकेलेपन को दूर करके तुरंत सुकून देता है। कोई स्पेशल घर जैसी रेसिपी बनाएं, मिठाई तैयार करें या फिर पास की पसंदीदा दुकान से पारंपरिक खाना और मिठाई ऑर्डर करें।

मन को न करें उदास

अगर आपको घर की ज्यादा याद आ रही है, तो मन को उदास न करें और अपने घर घूम आएं। यह खुशियों का त्योहार है। ऐसे में किसी के चेहरे पर उदासी अच्छी नहीं लगती है। अगर आपका घर पास है तब तो जरूर जाएं और अगर घर दूर है लेकिन जाया जा सकता है तो चले जाएं।

घर से दूर दिवाली मनाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन थोड़ी सी कोशिश से यही दिवाली आपकी सबसे यादगार दिवाली बन सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini