सिस्टर डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है, इसलिए भाई अपनी बहन के लिए प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स खरीदता है। इस खास मौके पर अगर आप अपनी बहन के लिए कुछ खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 500 रुपये के अंदर बहन को देने के लिए अच्छे गिफ्ट आइडियाज बताएंगे। भले ही गिफ्ट छोटा होगा, लेकिन इस छोटा से गिफ्ट से उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
बहन को कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसे वह हमेशा अपने साथ रख सके, तो आप उसके साथ बिताए हुए खूबसूरत पलों का फोटो फ्रेम बनाकर दे सकती हैं। यह एक इमोशनल और यादगार गिफ्ट होगा।
क्यों होगा खास?
- इसमें आप दोनों की ऐसी फोटो लगाएं, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो।
- फोटो पर आप कुछ कैप्शन भी दे सकते हैं, जिससे आपकी बहन को आपके प्यार का अहसास कराएगा।
- यह भाई-बहन के रिश्तों में और भी मजबूती लाने के लिए बेस्ट आइडिया है।
ज्वेलरी या ईयररिंग्स का बॉक्स दें
लगभर हर लड़की को एक्सेसरीज का शौक होता है। ऐसे में 500 रुपये के अंदर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसे आपकी बहन रोज यूज कर सकें। 500 रुपये के अंदर आप बहुत सारे खूबसूरत ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या पेंडेंट का सेट बनाकर दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को क्या दें? देखिए बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स की ये लिस्ट
क्यों होगा खास?
- बहन की पसंद के अनुसार गोल्ड टोन, सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड या पर्ल डिजाइन वाले ज्वेलरी डिजाइन दे सकती हैं।
- 500 रुपये में बहुत सारे डिजाइंस आ जाएंगे, इसलिए आपकी बहन हर दिन इसे बदल कर पहन पाएगी।
- आपकी बहन को अगर ज्वेलरी का शौक है, तो उसे यह सबसे बेस्ट गिफ्ट लगेगा।
पर्स या वॉलेट
500 रुपये में आप अपनी बहन को पर्स या वॉलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह देने में भी अच्छा लगेगा और आपकी बहन के काम भी आएगा। हालांकि, आप ऐसे डिजाइन का पर्स चुनें, जो आपकी बहन रोजाना इस्तेमाल कर सकें।
इसे भी पढ़ें- अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट
क्यों होगा खास?
- बहन के पसंदीदा रंग और उसके इस्तेमाल के हिसाब से आप बैग चुनेंगे, इसलिए यह आपकी बहन को बहुत पसंद आएगा।
- यह एक ऐसी चीज है, जिसे घर से बाहर जाते समय हर लड़की साथ लेकर जाती है, इसलिए इसे वह काम की गिफ्ट समझेगी।
इन गिफ्टस आइडिया के अलावा आप चॉकलेट या कुछ खाने-पीने की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। कई लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है, इसलिए आपनी बहन को उसकी पसंदीदा चीज खिलाने भी ले जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Art Street Store, DhruvinKanani/flipkart
