जन्माष्टमी का पावन पर्व देशभर में बड़ी ही आस्था और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल के स्वागत के लिए सुंदर झांकी, मंदिर और घर सजाने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन कृष्ण के बाल रूप का श्रृंगार करने का भी बहुत महत्व माना जाता है। अगर आपके घर पर भी जन्माष्टमी के दिन मंदिर, झांकी और श्री कृष्ण का श्रृंगार होता है, तो सजावट के लिए महंगे सामान खरीदने के बजाय आप दिल्ली के फेमस बाजारों को एक्सप्लोर कर झोला भरकर खरीदारी कर सकती हैं।
जन्माष्टमी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के 3 प्रसिद्ध और सस्ते बाजार
जन्माष्टमी के मौके पर बाजारों में एक अलग ही चहल-पहल देखने को मिलती है। इन दिनों बाजारों में कान्हा की नन्हीं पोशाकों से लेकर सुंदर झूले, मोरपंखी मुकुट और रंग-बिरंगी बांसुरी देखने को मिल रही हैं। आप भी अगर कम खर्च में यानी सस्ते में जन्माष्टमी की खरीदारी करना चाहती हैं, तो दिल्ली के इन 3 बाजारों में जरूर जाएं।
1. दिल्ली का लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट
अगर आप जन्माष्टमी के लिए पूजा की थाली, मिट्टी और मेटल के सजावटी सामान और एथनिक शॉपिंग करना चाहती हैं, तो आपके लिए दिल्ली की यह फेमस लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट बेस्ट हो सकती है। यहां आपको बांसुरी, मोरपंख, मटकी और कान्हा के झूले की कई वैराइटी मिल जाएगी।
कैसे पहुंचे लाजपत नगर मार्केट: लाजपत नगर मार्केट जाने के लिए आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से पिंक लाइन लेकर लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। स्टेशन के गेट नंबर 5 से बाहर निकलकर आप पैदल ही मार्केट जा सकती हैं।
2. पहाड़गंज मार्केट
अगर आप जन्माष्टमी के लिए हैंडीक्राफ्ट्स, पीतल की मूर्तियों और एथनिक सामान खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए पहाड़गंज मेन मार्केट सबसे बेस्ट हो सकती है। यह मार्केट काफी पुरानी है, जहां लकड़ी के सामान, पीतल के दीयों और मेटल के लड्डू गोपाल की एक से बढ़कर एक खूबसूरत मूर्तियां आपके बजट में मिल जाएंगी।
कैसे पहुंचे पहाड़गंज मार्केट: पहाड़गंज मेन मार्केट तक जाने के लिए आप येलो लाइन पर मौजूद नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन या ब्लू लाइन पर मौजूद आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। स्टेशन से आपको आसानी से शेयरिंग रिक्शा मिल जाएगा, जो आपको इस बाजार तक पहुंचा देगा।
यह भी पढ़ें- निजाम की बेगम से जुड़ा है हैदराबाद के बेगम बाजार का इतिहास, जानिए पूरी कहानी
3. सदर बाजार
दिल्ली के जाने-माने और चर्चित बाजारों में से एक सदर बाजार भी जन्माष्टमी की शॉपिंग के लिए बेस्ट हो सकता है। अगर आप थोक के भाव में झूले, सजावट के सामान और पूजा के बर्तन खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार सबसे सही जगह है। यहां आपको मेटल, पीतल और लकड़ी के सामान बहुत ही कम दामों में मिल जाएंगे।
कैसे पहुंचे सदर बाजार: सदर बाजार पहुंचने के लिए रेड लाइन पर तीस हजारी मेट्रो स्टेशन, या येलो लाइन पर चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन सबसे पास हैं। स्टेशन से बाहर निकलकर आप ई-रिक्शा या शेयरिंग ऑटो से इस बाजार तक जा सकती हैं।
इन बाजारों से खरीदारी करने के फायदे
अगर आप इन बाजारों से खरीदी करती हैं, तो आपको इससे कई फायदे हो सकते हैं। जैसे -
- आपको इन बाजारों में एक ही जगह पर मंदिर की सजावट से लेकर कान्हा की पोशाक तक सभी सामान मिल जाएंगे।
- इन बाजारों में रिटेल दुकानों की तुलना में 40 से 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है।
- मॉल्स और लोकल दुकानों के मुकाबले इन मार्केट्स में आपको सामान की कई वैराइटी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- जयपुर के ये 3 बड़े बाजार, यहां आज भी मिलती हैं असली लाख और बंधेज की चूड़ियां
जन्माष्टमी के लिए अगर आप भी खरीदारी करने का सोच रही हैं, तो दिल्ली के इन 3 प्रसिद्ध और किफायती बाजारों को जरूर एक्सप्लोर करें और अपने बजट में पोशाकें व सजावटी सामान खरीदें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788178899413_m.webp)