इन दिनों एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोगों को 80 के दशक की पुरानी यादों में ले जा रहा है। यूजर्स अपनी आम तस्वीरों को ऐसे पोट्रेट में बदल रहे हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वे सचमुच 1980 के दौर में खींची गई थीं। यह केवल किसी सामान्य फिल्टर का कमाल नहीं है, बल्कि लोग अपनी तस्वीरों को ChatGPT पर अपलोड करके उस जमाने के कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और लाइटिंग के साथ पूरी सीनरी को नए सिरे से तैयार करवा रहे हैं। यह ट्रेंड इंस्टाग्राम के 'एड योर्स' स्टीकर और स्टोरीज के जरिए बड़ी तेजी से फैल रहा है, जहां लोग एक-दूसरे को 80 के दशक वाले अपने नए रूप को बनाने की चुनौती दे रहे हैं। जानते हैं, इस ट्रेंड के बारे में...

1980s रेट्रो ट्रेंड: विंटेज लुक का बढ़ता क्रेज क्या है?

इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में कमाल का विजुअल बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ फोटो तो पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर जैसी लगती हैं, तो कुछ किसी क्लासिक स्टूडियो पोट्रेट या घर के पुराने एलबम से निकाली गई तस्वीरों जैसी महसूस होती हैं।

भारतीय टच वाली तस्वीरों की बात करें तो उनमें उस दौर का खास अंदाज साफ दिखाई देता है। महिलाओं की तस्वीरों में ब्राइट साड़ियां, घुंघराले या फूले हुए बाल और पुरानी डिजाइन की ज्वैलरी नजर आती है। वहीं पुरुषों के लुक के लिए ढीली-ढाली शर्ट, हाई-वेस्ट पैंट, मूंछें और उस जमाने के हिसाब से सेट किए गए बाल तैयार किए जा रहे हैं।

(image credit - AI)

कुछ मुख्य स्टाइल्स, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं-

बॉलीवुड रेट्रो स्टाइल: 80 के दशक के सिनेमा जैसी नाटकीय और ग्लैमरस लुक।
क्लासिक फैमिली एलबम: हल्की फीकी और सॉफ्ट फोकस वाली पुरानी पारिवारिक फोटो।
स्ट्रीट और डिस्को वाइब: रंग-बिरंगी लाइट्स, रेट्रो जिम्स या डिस्को क्लब का बैकग्राउंड।

यह भी पढ़ें- सिंपल फोटो से बनाएं 3D कार्टून इमेज, ये रहे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे सबसे बेस्ट AI Chibi Prompts

ChatGPT से अपनी 80s फोटो बनाने की आसान प्रक्रिया

इस ट्रेंड का हिस्सा बनने का तरीका बेहद आसान है-

  1. सबसे पहले अपनी एक साफ और सीधी फोटो चुनें, जिसमें आपका चेहरा ठीक से दिख रहा हो।
  2. इस फोटो को ChatGPT पर अपलोड करें और उसे 80 के दशक के हिसाब से बदलने का कहें।
  3. प्रॉम्प्ट में अपनी हेयरस्टाइल, कपड़ों की बनावट, बैकग्राउंड और पुरानी फिल्म जैसी लाइटिंग का साफ जिक्र करें।
  4. अगर पहली बार में मनमुताबिक रिजल्ट न मिले, तो उसी फोटो पर AI को थोड़ा और सुधार करने को कहें।
(image credit - AI)

सावधानी भी है जरूरी

हालांकि AI द्वारा बनाई गई ये तस्वीरें पहली नजर में एकदम असली लगती हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर इनमें कुछ कमियां मिल सकती हैं। अक्सर AI उंगलियों की बनावट, गहनों के डिजाइन या बैकग्राउंड में लिखे शब्दों में गड़बड़ी कर देता है इसलिए इन तस्वीरों को असली मानकर शेयर करने से पहले एक बार ठीक से जांच लेना चाहिए।

इसके अलावा, सेफ्टी के लिहाज से ऐसी तस्वीरें अपलोड करने से बचें, जिनमें कोई निजी दस्तावेज या निजी जानकारी दिखाई दे रही हो।

क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

यह ट्रेंड लोगों को इसलिए इतना पसंद आ रहा है क्योंकि यह हमें उस समय में ले जाता है जो हमने शायद सिर्फ फिल्मों या पुरानी तस्वीरों में देखा है। यह एक ऐसी पुरानी फोटो बनाने जैसा है जो असल में इतिहास में कभी खींची ही नहीं गई थी, लेकिन आज AI की मदद से वह बिल्कुल सच जैसी नजर आती है।

(image credit - AI)

आप कौन-सा प्रॉम्प्ट यूज कर सकते हैं?

"इस फोटो को 1980 के दशक के असली पुराने फोटोग्राफ में बदलें। ध्यान रहे कि मेरा चेहरा, चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग, हाव-भाव और मेरी पहचान बनी रहे। मेरे कपड़ों, बालों की शैली (हाइरस्टाइल) और एक्सेसरीज को 1980 के दशक के हिसाब से बदलें। इसमें उस दौर की असली स्टाइल, गर्म एनालॉग लाइटिंग, हल्का फिल्म ग्रेन, थोड़े फीके रंग, सॉफ्ट फोकस और स्वाभाविक त्वचा बनावट का इस्तेमाल करें। ऐसा लगे कि यह वाकई एक पुरानी तस्वीर है, न कि सिर्फ कोई फिल्टर लगा हो। स्मार्टफोन, आधुनिक कपड़े या आज के दौर की कोई भी चीज तस्वीर से हटा दें। ऐसा लगना चाहिए कि यह फोटो वाकई 1980 के दशक में खींची गई थी।"

यह भी पढ़ें- बारिश के AI Prompts से भीगते हुए बनाएं फोटो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए है बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Image: AI