1980s Retro Style Photo बनाने के लिए AI Prompts की जरूरत होती है। ChatGPT से अपनी किसी भी फोटो को बॉलीवुड स्टार्स के स्टाइल में बदलना अब इतना आसान हो गया है कि लोग इससे मिनटों में तस्वीरें जनरेट कर ले रहे हैं। आप भी अगर अपनी या अपने दोस्तों की फोटो को पुराने जमाने के स्टाइल और फैशन में बदलना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में से आप अलग-अलग स्टाइल के लिए AI Prompts कॉपी कर सकते हैं। हर प्रोम्प्ट से अलग लुक क्रिएट कर पाएंगी।
रेट्रो स्टाइल AI फोटो प्रॉम्प्ट (1980 Retro Style Photo Prompt)
Prompt 1- मेरी अपलोड की गई फोटो से एक नई फोटो जनरेट करो, जिसमें मेरा लुक 1980 के दशक की बॉलीवुड हीरोइन की तरह हो। मेरा चेहरा, चेहरे के फीचर्स, पहचान और त्वचा का प्राकृतिक रंग बिल्कुल नहीं बदलना। चेहरे की बनावट या पहचान में कोई बदलाव न करें। बस बालों को उस समय की एक्ट्रेस के जैसे घने, खुले और हल्के घुंघराले रखें। मुझे रंग-बिरंगी साड़ी, बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स और 1980 के टाइम जैसा क्लासिक मेकअप दें। फोटो में सॉफ्ट स्टूडियो लाइटिंग रखें, हल्का सा सॉफ्ट फोकस और पुराने कैमरे जैसी बहुत हल्की फिल्म ग्रेन भी नजर आए। पूरी तस्वीर ऐसी लगे जैसे यह सच में 1980 के दशक की बॉलीवुड फिल्म की पब्लिसिटी फोटो हो, बस ध्यान रखें कि चेहरा नहीं बदलना है।
विंटेज रेट्रो स्टाइल AI फोटो प्रॉम्प्ट (80s Bollywood Style AI Prompt)
Prompt 2- एक फोटो बनाओ, जिसमें मेरे चेहरे और पहचान को बिल्कुल न बदलते हुए मुझे 1980s की रेखा की रॉयल बॉलीवुड हीरोइन के लुक में फोटो बनाकर दें। मेरा असली फेस कट, आंखें, नाक, होंठ और स्किन टोन बिल्कुल सेम रखें। बाल लंबे, घने और बीच की मांग के साथ पीछे की तरफ सेट हों। कांजीवरम सिल्क साड़ी, भारी गोल्ड ज्वेलरी, बड़े झुमके, गजरा और बड़ी बिंदी हो। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।
80s फोटो ट्रेंड AI प्रॉम्प्ट
Prompt 3- अपलोड की गई फोटो को यूज करते हुए एक नई फोटो बनाओ। इस फोटो में मेरा लुक 80s के लुक की तरह रखना है। चेहरे के फीचर्स और फेस कट सेम रखना। चेहरे में कोई बदलाव न करें, लेकिन बालों की स्टाइल, कपड़े, ज्वेलरी या दूसरे एक्सेसरीज, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो का पूरा अंदाज बदलकर 1980s के लुक में बना दो। मुझे उस दौर के हिसाब से नेचुरल हेयरस्टाइल और कैजुअल या स्मार्ट कपड़े रखें। तस्वीर पूरी तरह असली और नेचुरल लगे, चेहरे पर AI जैसा इफेक्ट न हो। बालों को जरूरत से ज्यादा बड़ा न करें, बहुत चमकीले नीयॉन रंग न रखें। पूरी तस्वीर ऐसी लगे जैसे 1980 के दशक में कैमरे से खींची गई कोई असली पोर्ट्रेट फोटो हो। फोटो को वर्टिकल 4:5 साइज में रखें।
80s स्टाइल फोटो बनाने का AI प्रॉम्प्ट
Prompt 4-मेरी एक 80s लुक में फोटो बनाओ, जिसमें चेहरे के फीचर्स, स्किन टोन, आंखों का रंग, चेहरे की बनावट सेम रखें। मुझे 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड विंटेज स्टाइल हेयरस्टाइल और वॉल्यूम वाले फेदर लेयर्स और क्लासिक बैंग्स के साथ दिखाएं । फोटो में 80s स्टाइल की रंग-बिरंगी फ्लोरल प्रिंटेड वी-नेक ड्रेस हो, जिसमें पफ स्लीव्स और कमर पर चौड़ा काला बेल्ट लगा हो। एक्सेसरीज में विंटेज गोल्ड इयररिंग्स और एक पतली गोल्ड चेन शामिल करें। बैकग्राउंड में हल्का हरा-भरा बगीचा और क्लासिक पिलर दिखें। फोटोग्राफी में 1980 के दशक फिल्म का वार्म टोन, सॉफ्ट ग्रैन, सॉफ्ट स्टूडियो लाइट और रियलिस्टिक स्किन टेक्सचर हो। फोटो को 4:5 वर्टिकल पोर्ट्रेट फॉर्मेट में बनाएं जो एकदम असली 1980 के दशक की खींची गई फोटो जैसी लगे।
80s बॉलीवुड रेट्रो फोटो प्रॉम्प्ट
Prompt 5- मेरी अपलोड की गई फोटो का चेहरा यूज करते हुए एक नई तस्वीर बनाएं, जिसमें मैं 1980 के दशक में जैसी दिखती, नजर आऊं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रखें। चेहरे के फीचर्स सेम रहे। सिर्फ मेरे बालों का स्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, बैकग्राउंड और फोटो की लाइटिंग को 80s के जमाने जैसा कर दें। हेयरस्टाइल और कपड़े ऐसे रखें, जैसे उस समय सच में पहने और पसंद किए जाते थे। फोटो में पुराने जमाने की तरह सॉफ्ट फ्लैश या स्टूडियो लाइटिंग रखें। त्वचा की बनावट नेचुरल रहे और फोटो बिल्कुल असली लगे। फोट देखकर ऐसा महसूस हो कि यह फोटो सच में 1980 के दशक में खींची गई थी, न कि आज की फोटो पर सिर्फ रेट्रो फिल्टर लगाया गया है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- chatgpt, gemini
