Women Safety App: भारत में आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। चाहे आप बच्ची हों, बुजुर्ग हों या कोई महिला, सरकार आपको किसी भी तरह की इमरजेंसी में तुरंत मदद करेगी। अधिकतर आपने देखा होगा कि घटना घट जाने के बाद लोग 100 या 112 नंबर पर फोन मिलाते हैं, लेकिन पुलिस को घटना समझाने में 15 मिनट और लोकेशन पर आने में 5 मिनट लग जाता है और तब तक जो होना होता है वह हो जाता है। इसी दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने एक नया ऐप 112 इंडिया लॉन्च किया है। यह ऐप एंड्रॉइड यूजर्स को प्ले स्टोर और एप्पल यूजर्स को ऐप स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा।
Government Safety App में कौन-कौन से Features मिलते हैं?
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 8 तरह की इमरजेंसी सेवाएं दी गई हैं। यानी एक ही ऐप से आप किसी भी तरह की मुसीबत में मदद मांग सकती हैं।
- पुलिस
- फायर
- मेडिकल
- डिजास्टर
- वुमन सेफ्टी
- पैनिक सिचुएशन में SOS का सहारा
- ट्रैक मी फीचर
कैसे काम करता है 112 इंडिया ऐप?
अगर आप किसी भी इमरजेंसी सर्विस को प्रेस करेंगी, तो 5 सेकंड का टाइम शुरू हो जाएगा। टाइम खत्म होने पर जब जीरो आएगा, तो आपकी लोकेशन खुद पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसके बाद आपके पस एक कॉल आएगा, जिसमें आपकी मदद के बारे में पूछा जाएगा। इस ऐप में आपको अपनी लोकेशन बार-बार बताने की जरूरत नहीं पड़ती है।
पैनिक सिचुएशन में SOS बटन बनेगा सहारा
अगर आप ऐसी स्थिति में हैं जहां आपको समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करना है, तो इस ऐप में एक SOS बटन है,जिसे आप दबा दें। SOS दबाते ही आपका अलर्ट पुलिस तक पहुंच जाएगा और आप खुद भी पुलिस की लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगी कि मदद कितनी दूर है।
ऐप में मिलेगा ट्रैक मी फीचर
अगर सफर के दौरान आप असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके लिए आप ऐप में 'Track Me' का ऑप्शन दिया गया है, उसे इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे ही आप बटन दबाएंगी पुलिस आपको ऑफिशियली ट्रैक करना शुरू कर देगी। इससे आप किडनैप नहीं होंगी।
Emergency Contacts कैसे जोड़े?
इस ऐप में आप इमरजेंसी कॉन्टैक्ट (Emergency Contacts) भी जोड़ सकती हैं। आइए जानते हैं तरीका।
- सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ओटीपी आएगा जिसकी मदद से नंबर को वेरिफाई करें।
- सभी जानकारी भरें।
- फिर ऐप की सेटिंग्स में जाएं।
- इमरजेंसी संपर्क पर क्लिक करें।
- Add Contact (संपर्क जोड़ें) चुनें।
भारत सरकार द्वारा जारी किया गया यह आप बहुत काम का हो सकता है। इस ऐप से कई बड़ी घटनाओं को होने से पहले रोका जा सकता है और यह महिला सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
