राजस्थान के हर शहर की अपनी खासियत है। वहीं बात करें झीलों की नगरी उदयपुर की, तो यहां बने ऐतिहासिक किले, खूबसूरत लेक्स और खानपान लोगों को अपनी ओर खींच ही लेते हैं। यही नहीं, इन सबके अलावा उदयपुर शॉपिंग लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी पारंपरिक हैंडमेड चीजें खरीदना चाहती हैं, तो उदयपुर का एक फेमस मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकता है। 

उदयपुर का हाथीपोल मार्केट

अगर आप उदयपुर घूमने जा रही हैं और पारंपरिक राजस्थानी कपड़े, मिनिएचर पेंटिंग्स और रंग-बिरंगे होम डेकोर के सामान खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए उदयपुर का हाथीपोल मार्केट सबसे परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। यह उदयपुर का सबसे पुराना और लोकप्रिय बाजार माना जाता है।

बजट में मिलेगी एक से एक चीजें

उदयपुर के हाथीपोल मार्केट में आपको राजस्थान की हर पारंपरिक चीज आसानी से मिल सकती है। यहां की पारंपरिक चीजों को अगर आप किसी और बाजार से खरीदती हैं, तो ये आपको महंगी पड़ सकती हैं, लेकिन इस बाजार में उन सभी चीजों के दाम आपको बजट में मिल सकते हैं। जब भी आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो बार्गेनिंग जरूर करें। इससे आपको और अधिक मुनाफा हो सकता है।

राजस्थान की पारंपरिक ड्रेसेस

इस मार्केट से आप राजस्थान की पारंपरिक राजपूती पोशाक, लहरिया दुपट्टे, कुर्ते, सूट और कई राजस्थानी आउटफिट्स शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा यह बाजार राजस्थानी एक्सेसरीज के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। अगर आपके घर में कोई फंक्शन है या आप किसी खास मौके पर राजस्थानी लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इस बाजार से खरीदारी कर सकती हैं।

उदयपुर के इस बाजार से आप हाथ से बनी हुई ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। यहां आपको राजस्थान की प्रसिद्ध लाख की चूड़ियां, ज्वेलरी और कुंदन चूड़ा सेट बजट के अंदर मिल जाएंगे। ऐसे में आप शादी की खरीदी के लिए भी इस बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कन्नौज ही नहीं, इत्र के लिए फेमस है मध्यप्रदेश का यह बाजार; जानें लोकेशन

खरीदें खूबसूरत मिनिएचर पेंटिंग

इन सभी चीजों के अलावा आप इस बाजार से खूबसूरत मिनिएचर पेंटिंग भी खरीद सकती हैं। इस मार्केट को मिनिएचर पेंटिंग का हब भी कहा जाता है। यहां से न सिर्फ राजस्थान या भारत देश के लोग आकर खरीदारी करते हैं, बल्कि विदेशों से भी कई लोग यहां आकर इन खूबसूरत पेंटिंग्स को खरीदकर लेकर जाते हैं। 

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

उदयपुर के इस बाजार तक जाने के लिए आप अपने घर के किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन से उदयपुर की ट्रेन ले सकती हैं। रेलवे स्टेशन से हाथीपोल की दूरी लगभग 3 से 4 किलोमीटर है। रेलवे स्टेशन से आप शेयरिंग ऑटो या पर्सनल कैब बुक करके इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा बस स्टैंड से भी हाथीपोल जा सकती हैं; यहां से बाजार आपको 3 किलोमीटर दूर पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- माथे की बिंदी का हब कहा जाता है यूपी का यह शहर, क्या आप जानती हैं नाम?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  AI/freepik