करवा चौथ का त्योहार पूरे देश भर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर सुहागन महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ की रौनक इस बार देश की राजधानी दिल्ली में बहुत जोरों-शोरों से देखी जा रही है। दिल्ली में ऐसे कई ऐतिहासिक और पारंपरिक स्ट्रीट मार्केट्स मौजूद हैं, जहां करवा चौथ का एक से बढ़कर एक खूबसूरत और सुहाग का सारा सामान किफायती दामों पर मिल जाता है।
करवा चौथ की शॉपिंग के लिए दिल्ली के 4 सस्ते बाजार
आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के चार ऐसे ही खास और सस्ते बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप अपने बजट में करवा चौथ की पूरी खरीदारी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।
1. चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली
सबसे पहले अगर बात करें, तो चांदनी चौक नंबर वन पर आता है। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में आपको करवा चौथ से जुड़ा सारा सामान आपके बजट के अंदर मिल जाएगा। यहां चांदनी चौक की तंग गलियां एथनिक वियर के लिए पूरी दिल्ली में मशहूर हैं। इस बाजार से आप डिजाइनर लहंगे, भारी साड़ियां और अनारकली सूट सस्ते दामों पर खरीद सकती हैं। इसके अलावा सजे-धजे करवे और छलनी के भी कई नए डिजाइंस आपको इसी बाजार में मिल जाएंगे।
2. सदर बाजार, पुरानी दिल्ली
बात करें पुरानी दिल्ली के सदर बाजार की, तो यह मार्केट हमेशा से ही थोक और सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है। अगर आप चूड़ियां, कंगन, बिंदी, सिंदूर और कॉस्मेटिक्स का सामान खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको थोक के भाव में एक से बढ़कर एक चीजें मिल जाएंगी। आप चाहें तो यहां से दर्जन के हिसाब से बहुत ही कम दाम में शॉपिंग कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ के लिए चूड़ी, साड़ी से लेकर पूजा थाली तक, नोएडा के इन बाजारों से करें बजट शॉपिंग
3. लाजपत नगर मार्केट, सेंट्रल मार्केट
लाजपत नगर मार्केट दक्षिण दिल्ली का सबसे फेमस शॉपिंग हब माना जाता है। इस बाजार में आपको रेडीमेड साड़ियां, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और फुटवियर का बहुत बड़ा कलेक्शन देखने को मिलेगा। अगर आप करवा चौथ की शॉपिंग कम बजट में करना चाहती हैं, तो यह बाजार भी आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस बाजार में जब भी खरीदारी करें, तो मोल-भाव जरूर करें क्योंकि शुरुआत में दुकानदार आपको ज्यादा दाम बता सकते हैं।
4. करोल बाग मार्केट
करोल बाग मार्केट भी दिल्ली के सबसे मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां आपको साड़ी, सूट से लेकर हैवी दुपट्टे जैसी हर चीज आसानी से मिल जाएगी। करोल बाग मार्केट में बेहतरीन क्वालिटी के साथ-साथ कपड़ों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन मिलता है। करवा चौथ की शॉपिंग के लिए आप यहां से अपने लिए एथनिक वियर और अपने पति के लिए कुर्ता-पायजामा जैसी चीजें खरीद सकती हैं।
बजट-फ्रेंडली करवा चौथ शॉपिंग के लिए जरूरी टिप्स
अगर आप बिना किसी परेशानी के और कम बजट में शॉपिंग करना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- बड़े-बड़े स्ट्रीट मार्केट्स में शुरुआती दाम ज्यादा बताए जाते हैं, इसलिए अच्छी तरह मोल-भाव करके ही सामान खरीदें।
- शॉपिंग के लिए निकलने से पहले अपने पास कुछ कैश निकालकर रखें। कई बार बाजारों में नेटवर्क इश्यू की वजह से ऑनलाइन पेमेंट फेल हो जाता है।
- त्योहारों के सीजन में कुछ बाजारों में भीड़ देखने को मिल सकती है। ऐसे में करवा चौथ की खरीदारी के लिए सुबह जल्दी जाएं या फिर शाम के समय जाएं।
- दिल्ली के इन सभी बाजारों तक जानें के लिए मेट्रो की बेहतरीन कनेक्टिविटी है।
- आप Google Maps और DMRC ऐप की मदद से आसानी से इन मार्केट्स तक पहुंच सकती हैं।
निष्कर्ष:अगर आप भी दिल्ली में हैं और सस्ते में करवा चौथ की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए ये चारों मार्केट सबसे बेस्ट साबित होंगे। इन बाजारों में आपको सही बजट में पसंदीदा हर चीज आसानी से मिल जाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: freepik
-1792767971849_m.webp)