लड़क‍ियों और मह‍िलाओं को मेकअप करने का बहुत शौक होता है। ऐसे में वो ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की शॉप‍िंग करने में भी पीछे नहीं हटती हैं। हालांक‍ि, हम अगर ऑनलाइन खरीदें या नॉर्मल क‍िसी मार्केट में जाकर खरीदारी करें, हमें ये काफी महंगा पड़ जाता है। ऐसे में अगर आपको भी मेकअप करना पसंद है और आप कम रेट में ज्‍यादा वैरायटी के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदना चाहती हैं, तो हैदराबाद का बेगम बाजार आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकता है।

ये बाजार स‍िर्फ हैदाराबाद में नहीं, बल्‍क‍ि पूरे साउथ इंड‍िया में इसकी ग‍िनती सबसे बड़े होलसेल मार्केट में होती है। यहां आपको कॉस्‍मेट‍िक्‍स से लेकर स्‍क‍िन केयर, हेयर एसेसरीज, मेकअप क‍िट, नेल प्रोडक्‍ट्स और यहां तक क‍ि गि‍फ्ट आइटम्‍स भी काफी सस्‍ते रेट में म‍िल जाएंगे। इसी कारण कई दुकानदसर, पार्लर चलाने वाली मह‍िलाएं और मेकअप लवर्स की यहां भीड़ लगी होती है। ऐसे में अगर आप भी कम रेट में मेकअप का पूरा सामान खरीदना चाहती हैं तो ये जगह आपके ल‍िए बेस्‍ट हाे सकती है। आइए जानते हैं-

मेकअप लवर्स को क्यों पसंद आता है ये बाजार?

आपको बता दें क‍ि बेगम बाजार में कॉस्मेटिक्स की कई दुकानें हैं, जहां मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज मिल जाती है। यहां लिपस्टिक, काजल, नेल पेंट, मेकअप ब्रश, हेयर एक्सेसरीज, मेकअप किट और कई दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट्स कम रेट में म‍िल जाएंगे। कई दुकानों पर तो छोटे-छोटे आइटम 20 रुपये से शुरू हो जाते हैं। यही कारण है क‍ि ये बाजार मेकअप का सामान खरीदने के लि‍ए बेस्‍ट है।

थोक खरीदारी के लिए है बेस्ट

अगर आप आप ब्यूटी पार्लर चलाती हैं या ऑनलाइन ब्यूटी बिजनेस शुरू करना चाहती हैं या अपनी दुकान के लिए सामान खरीदना चाहती हैं, तो ये मार्केट आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकता है।

क्‍या-क्‍या म‍िलता है यहां?

यहां स्किन के ल‍िए ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स के साथ ही बालों के लिए भी तरह-तरह के एसेसरीज म‍िल जाते हैं। साथ ही आपको काजल, फाउंडेशन, आइलाइनर, मस्‍कारा, रूज जैसी सभी मेकअप के सामान म‍िल जाएंगे। इसके अलावा आपको कई तरह के बैंगल्‍स, पायल, र‍िंग और हेयर एसेसरीज भी कम कीमत में म‍िल जाएंगे।

कैसे पहुंचें बेगम बाजार?

आपको बता दें क‍ि ये बाजार रव‍िवार को बंद रहता है। वहीं, बाकी द‍िनों में ये सुबह 10 बजे खुल जाता है, जो क‍ि रात 8 से 9 बजे तक खुला रहता है। अगर आप बेगम बाजार जाना चाहती हैं तो सबसे पास उस्मानिया मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन और नामपल्ली मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे। यहां उतरकर आप टैक्‍सी लेकर जा सकती हैं।

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • रेट चेक जरूर करें।
  • कैश साथ रखें।
  • मोलभाव जरूर करें।

तो अगर आप भी कम बजट में ज्यादा वैरायटी वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना चाहती हैं, तो हैदराबाद का बेगम बाजार आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यहां मेकअप, स्किनकेयर और एसेसरीज की इतनी वैरायटी मिलती है कि शॉपिंग का मजा दोगुना हो जाएगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Pinterest