गाजियाबाद में रहती हैं, तो हो सकता है कि आप अपने ही शहर के उन फूड हब्स के बारे में न जानती हों। क्योंकि, ज्यादातर लोग खाने-पीने के लिए दिल्ली या नोएडा की तरफ जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो आपको अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको गाजियाबाद की फेमस स्ट्रीट फूड मार्केट के बारे में बताएंगे। यहां की जगहें स्वाद, वैरायटी और माहौल के मामले में दिल्ली-नोएडा के फूड मार्केट्स के मुकाबले कम नहीं है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां स्वाद के साथ-साथ बजट का भी ध्यान रखा जाता है।
नवयुग मार्केट
जब आपको गाजियाबाद में ही अच्छी चीजें खाने को मिल जा रही हैं, तो इसके लिए आपको ट्रैफिक झेलकर दूसरे शहरों में जाने की क्या जरूरत है। नवयुक यहां कि सबसे पुरानी और फेमस फूड मार्केट्स में से एक है। यहां पहुंचने के लिए आपको शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से ऑटो लेना होगा। इस मार्केट में आपको साउथ इंडियन से लेकर चाइनिज तक, सब कुछ सस्ते में खाने को मिलता है।
तुराब नगर मार्केट
इसे गाजियाबाद के सबसे सस्ते कपड़ा बाजार में से एक माना जाता है, लेकिन खाने-पीने के मामले में भी यह कम नहीं है। यहां आपको शॉपिंग और स्ट्रीट फूड दोनों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। मार्केट मंगलवार को बंद रहती है, इसलिए अन्य दिनों में ही जाएं। इस मार्केट में शाम को अच्छी चहल-पहल देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Noida Extension में भी है खाने-पीने की अच्छी जगहें, वीकेंड पर स्वाद का तड़का लगाने के लिए जा सकती हैं आप
मालीवाड़ा मार्केट गाजियाबाद
इस मार्केट को लजीज स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यहां की चाट-पकौड़ी खाने के लिए लोग खास यहां पर आते हैं। गरमा-गरम पूरी, आलू की सब्जी और हलवा इस मार्केट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। इसके अलावा कुल्हड़ लस्सी और मेगा लस्सी का स्वाद भी यहां का सबसे ज्यादा लाजवाब है। वीकेंड पर आप यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। ध्यान रखें कि सोमवार के दिन मार्केट बंद रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- Noida की ये जगहें हैं Food Influencers के लिए बेस्ट, टेस्टी खाने के साथ मिलेंगे कमाल के रील्स बैकग्राउंड
इसके अलावा आप सेक्टर 10 की मार्केट, सेक्टर 16 की मेन मार्केट, इंदिरापुरम और मंगल चौक के आसपास लगने वाली मार्केट और कवि नगर फूड मार्केट में अपने दोस्टों और परिवार के साथ जा सकती हैं। शाम के स्नैक्स और फास्ट फूड के लिए ये जगहें मशहूर है। मॉडर्न स्ट्रीट फूड और कैफे वाइब के लिए लोग यहां आना पसंद करते हैं।
image credit- magnific
