लव मैरिज की तरह अरेंज मैरिज में भी कई उतार-चढ़ाव आते हैं। अरेंज मैरिज में कभी-कभी कपल्‍स के बीच हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि नौबत तलाक लेने तक पहुंच जाती है। ऐसा क्‍यों होता है? परिवार और समाज के आगे रीति- रिवाज और रस्‍मों का पालन करते हुए महिलाएं शादी करती हैं, लेकिन बाद में वही रिश्‍ता निभाना उनके लिए काफी मुश्किल भरा हो जाता है। यहां एक सवाल और उठता है कि आखिर ऐसा क्‍यों होता है किसी और से प्‍यार होने के बावजूद महिलाएं अरेंज मैरिज करती हैं? फरीदाबाद बीके अस्‍पताल की साइ‍कोलॉजिट डॉक्‍टर. रितु का कहना है कि किसी और से प्यार होने के बावजूद महिलाएं अक्सर पारिवारिक दबाव, रिश्तों में स्थिरता पाने की चाह की वजह से अरेंज मैरिज स्वीकार कर लेती हैं।

अचानक फैसला बदलना पड़ सकता है भारी

लव मैरिज में जहां कपल्स पहले से ही एक-दूसरे की आदतों को जान लेते हैं। अरेंज मैरिज का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि दो लोग बिना जान-पहचान के एक रिश्ते में बंधने का फैसला करते हैं। यही एक वजह भी है कि शादी के बाद जब उनके बीच परेशानियां आती हैं, तो उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है। पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में होने के बाद अचानक फैसला बदलना कई परेशानियां उत्‍पन्‍न कर सकता है। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत तब आती है जब महिला पर लगातार सामाजिक और पारिवारिक बोझ बढ़ता जाता है। उन्‍हें यह समझ नहीं आता कि वे क्‍या करें? कैसे इस सिचुएशन से निपटें।

प्‍यार में धोखा मिलने के बाद टूट जाता है मन

Image Credit: magnific.com

कई मामलों में यह भी देखने को मिला है कि प्‍यार में धोखा मिलने के बाद महिलाएं मानसिक तनाव में चली जाती हैं। उन्‍हें एक ऐसे साथी की जरूरत महसूस होती है। जो उनके दुख- दर्द को समझे, जिससे वह अपनी सारी बातें शेयर करें। महिलाएं बेहद भावुक मन की होती हैं। ऐस में किसी भी तरह का तनाव उन्‍हें अंदर तक कमजोर कर सकता है।

नई जिंदगी शुरू करने की इच्‍छा

नई जिंदगी शुरू करने की इच्‍छा और बेहतर जीवनसाथी पाने की ललक में महिलाएं किसी और से प्‍यार होने के बावजूद अरेंज मैरिज के फैसले को खुशी- खुशी स्‍वीकार लेती हैं। महिलाएं यह समझने लगती हैं कि जिंदगी में बहुत कुछ है। बस सोचने और समझने का नजरिया बेहतर होना चाहिए। आजकल सोसाइटी में लड़कियां एक से बढ़कर एक प्रोफेशन से जुड़ी हैं। उनकी नजर में शादी करने से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि उनके होने वाले जीवनसाथी फाइनेंशिल तौर पर स्ट्रांग हो। उनकी बात को समझने वाला हो। बढ़ती महंगाई के दौर में अगर वह शादी के बाद करियर से ब्रेक भी लें तो उनके पति पर किसी तरह का भार न पड़े।

Image Credit: magnific.com

महिलाएं अपने प्‍यार की जगह परिवार और माता-पिता की भावनाओं को समझती हैं। उनकी सोच अपने परिवार की सुरक्षा और तनावमुक्‍त माहौल होता है। यही वजह है कि अक्‍सर वे अपने फैसले बदल लेती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com, Shutterstock