Self Sabotaging Relationship: रिश्ता हमेशा किसी बड़े झगड़े या धोखे से नहीं टूटता है। कई बार रिश्ता धीरे-धीरे टूटता है, जैसे- ठीक से जवाब न देना, बिना वजह की बहस और अचानक चुप हो जाना। आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं, रिश्ता बचाना भी चाहती हैं, लेकिन आपके ही बर्ताव से वो दूर होते जा रहे हैं। अगर ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि आप अनजाने में ही अपना रिश्ता खुद खराब कर रही हों।

क्या होता है सेल्फ-सबोटेजिंग रिलेशनशिप?

आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर आपके साथ रहे, लेकिन जैसे ही वो करीब आते हैं, आप दूर भागने लगती हैं। आप चाहती हैं वो आपकी कदर करें, लेकिन आप ही हर बात पर शक करने लगती हैं। इसे ही रिलेशनशिप में सेल्फ-सबोटेज कहते हैं। यानी आप डर के कारण वही कर बैठती हैं, जिससे आपको सबसे ज्यादा डर लगता है, रिश्ता टूटने का डर। आइए एम्स दिल्ली की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, एक्सपर्ट्स और BSF में एमिनेंट फैकल्टी डॉक्‍टर विधि पिलनिया से इसके खतरनाक संकेतों के बारे में जानते हैं।

Photo Credit: Magnific

1. आप बार-बार पार्टनर के प्यार लेती हैं इम्तिहान

क्या आप जानबूझकर चुप हो जाती हैं, ये देखने के लिए कि क्या पार्टनर मनाएगा या नहीं? क्या आप बिना वजह झगड़ा करती हैं, सिर्फ ये जानने के लिए कि उसे आपकी कितनी परवाह है? इस तरह बार-बार प्यार का इम्तिहान लेना रिश्ते को खोखला कर देता है। इम्तिहान से मिली तसल्ली भी ज्यादा देर तक मन को सहमत नहीं करती है। थोड़ी देर बाद, फिर मन में शक पैदा हो जाता है। इसके बजाय सीधे बोलना सीखें। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ सही नहीं लग रहा है, तो उससे कहें कि ''मुझे तुम्हारा वक्त चाहिए''। पार्टनर को मौका दीजिए कि वो आपकी जरूरत को समझ सके।

2. आप चुप हो जाना बात करने के बजाय

रिलेशनशिप में झगड़े का हल तुरंत निकालना जरूरी नहीं होता है, इस उतार-चढ़ाव को थोड़ा शांत होने का वक्त देना चाहिए। हर बार बात बंद कर देना, साइलेंट ट्रीटमेंट देना और जवाब न देना, रिश्ते में बड़ी दूरी बना देता है। आप सोचते हैं कि बात टालने से झगड़ा टलेगा, लेकिन ऐसे अनसुलझी बातें कभी खत्म नहीं होती हैं। वो बाद में और बड़े गुस्से के साथ वापस आती हैं। स्पेस मांगने और सजा देने में फर्क होता है। अगर गुस्सा आ रहा है तो ये कहिए, "मुझे थोड़ा समय चाहिए, लेकिन मैं इस पर बात करूंगी''। इससे पार्टनर को लगेगा कि आप भाग नहीं रहे हैं।

Photo Credit: Magnific

3. आप हर छोटी बात का निकाल लेते हैं बड़ा मतलब

पार्टनर ने मैसेज नहीं भेजा, कॉल नहीं किया या डिनर खाते वक्त ध्यान कहीं और है, बस आपने सोच लिया कि वो बदल गया है, उसका इंटरेस्ट खत्म हो गया है या वो कुछ छुपा रहा है। हर बात को ज्यादा सोचना दोनों को मेंटली परेशान कर सकता है। ऐसे में पार्टनर को हर बात सोच-समझकर बोलनी पड़ती है। रुकिए, सोचिए, क्या इसका कोई और कारण भी हो सकता है? अगर बात सच में परेशान कर रही है, तो अंदाजा लगाने की बजाय पूछ लीजिए। रिश्ता तब नहीं चलता, जब एक इंसान हमेशा सफाई देता रहे।

4. आप पुराने रिश्ते का बोझ डाल देते हैं नए रिश्ते पर

अगर पुराने रिश्ते में धोखा मिला है, तो नए रिश्ते में शक होना आम बात है, लेकिन दिक्कत तब होती है जब आप नए पार्टनर से भी वही गलती दोहराने की उम्मीद करने लगते हैं। उसका स्पेस मांगना आपको खतरे की घंटी लगने लगता है। उसकी हर देरी आपको धोखा लगने लगती है। आपकी फीलिंग्स गलत नहीं हैं, लेकिन आपका मौजूदा पार्टनर किसी और की सजा का हकदार नहीं है। अपने ट्रिगर को पहचानिए और खुलकर बात कीजिए।

5. आप झगड़े सुलझाने की बजाय रखते हैं हिसाब

किसने पहले सॉरी बोला? पिछली बार डेट किसने प्लान की थी? झगड़े के बाद पहले कॉल किसने किया था? अगर हर बहस में आप यही हिसाब लगाने लगते हैं, तो रिश्ता प्यार नहीं, मुकाबला बन जाता है। पुरानी गलतियां हर नए झगड़े में निकालना, असली मुद्दे को कभी सुलझने नहीं देता है। अगर आपको लगता है कि घर का काम, प्लानिंग या इमोशनल बोझ सिर्फ आप पर है, तो उसे सीधे बोलें। कभी एक ज्यादा करता है तो कभी दूसरा। जरूरी है कि दोनों को एक-दूसरे की कोशिश दिखे।

Photo Credit: Magnific

6. नजदीकी बढ़ते ही आप भागने लगते हैं दूर

रिश्ता जैसे ही गहरा और सेफ लगने लगता है, आप अचानक दूर हो जाती हैं। पार्टनर की कमियां दिखने लगती हैं, गहरी बातों से बचने लगते हैं और मिलने से कतराने लगते हैं। कई लोगों के लिए नजदीकी ही सबसे डरावनी चीज होती है। क्योंकि करीब आने का मतलब है, अपनी कमजोरी दिखाना। कमजोरी दिखाने का मतलब है, चोट खाने का डर, लेकिन हर बार दूर भागने से पार्टनर कंफ्यूज हो जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कहां खड़ा है। इंटीमेसी का मतलब एक साथ सब कुछ बता देना नहीं होता है। इसलिए, शुरुआत छोटे से करें, प्यार को स्वीकार करें, अपनी फीलिंग बताएं और करीब आने वाले पलों में मौजूद रहें, भागें नहीं।

अच्छा रिश्ता उसे नहीं कहते, जिसमें कभी झगड़ा न हो। अच्छा रिश्ता उसे कहते हैं, जहां झगड़े के बाद भी दोनों एक-दूसरे को छोड़कर भागें नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।