हर समाज में रिश्तेदारों से बिन मांगी सलाह मिलना एक बेहद आम बात है। अधिकतर रिश्तेदार लोगों की पर्सनल जिंदगी में दखलंदाजी करते हैं, जिससे लगभग हर इंसान कभी न कभी जरूर गुजरता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आपके रिश्तेदार आपके करियर, पढ़ाई या फिर शादी के मामले में जबरदस्ती राय देने लगते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपको तीन ऐसी खास ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बिना किसी मानसिक तनाव या लड़ाई-झगड़े के इन सभी परेशानियों से आसानी से डील कर पाएंगी।
रिश्तेदारों के दबाव को हैंडल करने के 3 आसान टिप्स
बार-बार की जाने वाली रोक-टोक और तुलना कई बार गहरा मानसिक दबाव पैदा करती है। इसकी वजह से अधिकतर लोग गुस्सा करने लगते हैं, तंज कसते हैं या फिर फिजूल की बहस में उलझ जाते हैं। हालांकि, रिश्तेदारों द्वारा बनाए जाने वाले इस दबाव से बचने के लिए नीचे बताए गए तीन टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे -
1. मुस्कुराकर सुनें और नजरअंदाज करें
सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि जब भी कोई रिश्तेदार आपको बिना मांगे सलाह दे, तो आप केवल मुस्कुराकर उनकी बात सुन लें। जवाब में 'जी बिल्कुल' या 'ठीक है' कहकर वहां से निकल जाएं। इसके बाद अगर आपको लगता है कि उनकी सलाह बेवजह और फिजूल है, तो उसे मानने के बजाय पूरी तरह भूल जाएं और वही करें जो आपका मन कहता है और जो आपके लिए सही है।
2. स्मार्टली बातचीत का विषय बदलें
जब भी आपके रिश्तेदार आपके करियर, पढ़ाई या शादी से संबंधित सवाल-जवाब करें या आप पर दबाव बनाएं, तो आप समझदारी दिखाते हुए बातचीत का रुख दूसरी तरफ मोड़ सकती हैं। आप उस टॉपिक से हटकर उनके बच्चों की पढ़ाई, उनकी सेहत या किसी अन्य घरेलू विषय पर बात करना शुरू कर दें। इस तरह विषय बदल देने से आप असहज स्थिति से बच जाएंगी और यह बात आपको परेशान भी नहीं करेगी।
3. उचित और सटीक तरीके से स्टैंड लेना सीखें
जब भी आपका कोई रिश्तेदार आपको किसी चीज के लिए फोर्स करे या आप पर कोई गलत दबाव बनाए, तो आपको खुद के लिए स्टैंड लेना आना चाहिए। अगर उनकी बात गलत है, तो आप उन्हें सही और सटीक जवाब देकर शांत करा सकती हैं। आप उन्हें बेहद शालीनता से ऐसा जवाब दें, जिससे उन्हें बुरा भी न लगे, मर्यादा भी बनी रहे और बात वहीं पर खत्म हो जाए।
यह भी पढ़ें- Socially Intelligent बनने के लिए काफी हैं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स, रिश्तेदारों की तीखी बातें भी नहीं चुभेंगी अब
अगर आप भी अक्सर रिश्तेदारों के साथ बिन मांगी सलाह को लेकर बहस में उलझ जाती हैं, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ऊपर बताए गए इन तीन स्मार्ट तरीकों को फॉलो करके आप बिना किसी तनाव या रिश्तों में खटास लाए अपनी परेशानी को आसानी से खत्म कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
-1785943494565_m.webp)