आजकल लोग सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते से जुड़ी चीजें आसानी से शेयर नहीं करते। उन्हें यह अपनी प्राइवेसी के खिलाफ लगता है। एक समय था जब लोग रिलेशनशिप शुरू होते ही इंस्टाग्राम स्टोरी या क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में पार्टनर के साथ तस्वीरें पोस्ट कर देते थे। वहीं अब जेन-जी का तरीका थोड़ा अलग और नया है। आजकल युवाओं के बीच 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' (Soft Launching) का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी इस ट्रेंड के बारे में जानना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं आखिर यह ट्रेंड है क्या?

आखिर क्या है 'सॉफ्ट लॉन्चिंग'?

इंस्टाग्राम पर 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' बहुत ट्रेंड में है। इसका सीधा सा मतलब है- अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाना, लेकिन एक सस्पेंस के साथ। इस ट्रेंड के जरिए कपल्स चेहरे के साथ फोटो अपलोड करने के बजाय हाथों में हाथ डाले या दो कॉफी कप की तस्वीर शेयर करके अपने रिलेशनशिप का हिंट देते हैं। इस ट्रेंड में पार्टनर का चेहरा और नाम पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाता है।  

'सॉफ्ट लॉन्चिंग' के तहत कपल्स करते हैं ये काम

चेहरा न दिखाना: इस ट्रेंड को अपनाकर कपल्स चेहरे वाली फोटोज के बजाय अपनी केमिस्ट्री का एक छोटा सा इशारा देते हैं। वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए क्लोज-अप फोटो, दो शैडो की तस्वीर या फिर पीछे से ली गई हाफ-फोटो पोस्ट करते हैं।

डेट्स की मिस्टीरियस फोटोज: डिनर डेट हो या फिर लॉन्ग ड्राइव, जेन-जी ऐसी तस्वीरें क्लिक करते हैं, जिनमें पार्टनर का चेहरा न दिखे। टेबल पर रखे दो वाइन ग्लास, दो फूड प्लेट्स की फोटो डालकर बिना कुछ बोले पार्टनर की मौजूदगी जता दी जाती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपके रिश्ते में भी आ चुकी है खामोशी? समय रहते पहचानें ये संकेत

'सॉफ्ट लॉन्चिंग' की मुख्य वजह

'सॉफ्ट लॉन्चिंग' लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ को एक सीमित दायरे में रखने का मौका देती है। कुछ लोग पहले अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, उसके बाद ही उसे दुनिया के सामने लाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों के मन में यह भी रहता है कि अगर रिश्ता आगे नहीं चल पाया,तो बाद में सोशल मीडिया पर लगी तस्वीरों को डिलीट करने में उन्हें हर्ट नहीं होगा।

ध्यान रखें, 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' का उल्टा असर भी पड़ सकता है

कई बार 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' आपके रिश्ते पर गलत असर भी डाल सकती है। याद रखें कि रिश्ते को 'प्राइवेट रखना' और उसे 'छुपाना', दोनों में बड़ा अंतर होता है। ऐसे में अपने पार्टनर को कभी यह महसूस न होने दें कि आप उन्हें दुनिया के सामने स्वीकार करने से हिचकिचा रहे हैं। उनसे खुलकर बात करें और बताएं कि आप सिर्फ अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते को 'सॉफ्ट लॉन्च' कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- क्या आपसे बात करते वक्त फोन चलाता है पार्टनर, जानें रिश्ते पर पड़ता है कैसा असर?

अगर यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific