कपल्स के बीच बातचीत का तरीका और उनके लिए रिश्तों के मायनों में काफी बदलाव आया है। ऐसे दौर में रिश्तों से जुड़ा एक नया टर्म सामने आया है, जिसे 'ब्रेडक्रंबिंग' कहा जाता है। कई बार लोग अनजाने में एक ऐसे रिश्ते में फंस जाते हैं, जहां उन्हें प्यार और वक्त के नाम पर सिर्फ झूठी उम्मीदें मिलती हैं। अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ केवल तभी बात करता है जब उसका मन होता है या उसे कोई काम होता है और न ही पूरा छोड़ता है व न ही पूरा अपनाता है, तो सावधान हो जाइए। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि ब्रेडक्रंबिंग क्या है और इससे कैसे निपटा जाए? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
क्या है रिलेशनशिप में 'ब्रेडक्रंबिंग' का मतलब?
'ब्रेडक्रंबिंग' शब्द अंग्रेजी के ब्रेड क्रंब्स से बना है। जैसे किसी पंछी को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जमीन पर रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दिए जाते हैं, ठीक वैसे ही रिलेशनशिप में जब कोई पार्टनर आपको पूरा प्यार या कमिटमेंट नहीं देता, बल्कि सिर्फ उतने ही ध्यान और मैसेज के टुकड़े फेंकता है, जिससे आप रिश्ते में बने रहें, तो उसे ब्रेडक्रंबिंग कहते हैं।
इन 4 मुख्य लक्षणों और इशारों से पहचानें
- वे अचानक गायब हो जाते हैं और फिर एक दिन अचानक बेहद रोमांटिक मैसेज के साथ वापस आ जाते हैं।
- वे मैसेज या सोशल मीडिया पर मीठी बातें करेंगे, लेकिन जब बात असल जिंदगी की आएगी, तो हमेशा कोई न कोई बहाना बना देंगे।
यह भी पढ़ें- लाइफ में एक इंसान को कितनी बार होती है सच्ची मोहब्बत? पढ़िए इस जज्बात की पूरी कहानी
- जब भी आप रिश्ते के भविष्य या स्टेटस को लेकर बात करेंगे, वे विषय को बदल देंगे या कहेंगे कि "अभी तैयार नहीं हैं"।
- वे तभी बात करेंगे जब जरूरत होगी या वे बोर हो रहे होंगे। आपके मैसेज का जवाब देने में वे घंटों या दिन लगा सकते हैं।
ब्रेडक्रंबिंग के इस जाल से खुद को कैसे बाहर निकालें?
- अपने पार्टनर से बिना डरे सीधे कहें कि आप इस रिश्ते से क्या उम्मीद रखते हैं।
- अगर वे आपके मैसेज का जवाब देर से देते हैं या सिर्फ अपने मतलब के लिए याद करते हैं, तो उनके लिए हर वक्त उपलब्ध न रहें।
- यह समझें कि आप किसी के टाइमपास का जरिया बनने के लिए नहीं हैं। ऐसे इंसान से दूरी बना लें।
यह भी पढ़ें- 'तुम फिर से भूल गए?' आखिर महिलाओं की याददाश्त रिश्तों में इतनी शार्प क्यों होती है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
