'तुम फिर से भूल गए?' आखिर महिलाओं की याददाश्त रिश्तों में इतनी शार्प क्यों होती है?

'आज के दिन हम पहली बार मिले थे', '10 जुलाई को ही तुमने मुझसे अपने दिल की बात कही थी'...महिलाओं को रिलेशन में इस तरह की बातें याद रहती हैं। अक्सर जब उनके पार्टनर ऐसी कोई स्पेशल तारीख भूल जाते हैं, तो वो नाराज भी हो जाती हैं और पहला सवाल यही करती हैं कि 'आखिर इतनी खास डेट तुम भूल कैसे सकते हो?' अगर आप रिलेशन में हैं, तो आपने इस बात को जरूर महसूस किया होगा कि बर्थडे से लेकर एनिवर्सरी तक, जितनी तारीखें आप याद रखती हैं, उतना आपके पार्टनर नहीं रख पाते हैं। क्या आपको पता है कि इसके पीछे क्या वजह है, चलिए जानते हैं।
महिलाओं को रिलेशनशिप में क्यों ज्यादा याद रहती हैं तारीखें?
महिलाओं को रिश्ते में छोटी से छोटी तारीख और बात इसलिए याद रहती है क्योंकि ऐसी हर तारीख से उनका भावनात्मक रूप से जुड़ाव होता है। महिलाओं को छोटे-छोटे पलों को अपनी यादों में संजों कर रखा अच्छा लगता है और यही वजह है कि वो ऐसी हर तारीख को याद रख लेती हैं। अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मेडिसिन की एक रिसर्च में ये बात सामने आई थी कि महिलाएं चीजों को ज्यादा बेहतर तरीके से याद रख पाती हैं।

इस बारे में हमने रिलेशनशिप एक्सपर्ट, लाइफ और हीलिंग कोच सुप्रिया अग्रवाल से भी बात की।उन्होंने बताया, "महिलाओं के लिए रिश्ते इमोशनल लेवल पर काफी गहरे होते हैं और उनके पार्टनर और उनके रिश्ते से जुड़ी हर बात उनके लिए अहमियत रखती है। पुरुष कई बार रिश्तों को लॉजिकल और प्रैक्टिल तरीके से देखते हैं, इसलिए इमोशनल लेवल पर वो कई बार थोड़ा कम जुड़ पाते हैं। उनके लिए रिश्तों की जिम्मेदारियां इन तारीखों से ज्यादा मायने रखती हैं, जबकि महिलाएं जिम्मेदारियों को भी महत्व देती हैं और भावनाओं को भी।"
यह भी पढ़ें- जब पति बढ़ाना चाहे फैमिली और पत्नी को चाहिए थोड़ा समय, तो ऐसे करें बातचीत
भावनाओं से होता है महिलाओं का गहरा जुड़ाव

कॉर्नेल के कॉलेज ऑफ ह्यूमन इकोलॉजी की एक स्टडी में पाया गया था कि महिलाएं रिलेशनशिप में घटनाओं और बातों को ज्यादा अच्छे से याद रख पाती हैं और उसे मन में इकट्ठा करलेती हैं। इसी वजह से जब वो किसी चीज को याद करने की कोशिश करती हैं, तो उनकी क्षमता पुरुषों से अधिक होती है। महिलाएं हर तारीख या छोटी-बड़ी बात से भावनात्मक तौर पर जुड़ती हैं और इसलिए वो तारीखें उनके लिए खास हो जाती हैं। सिर्फ तारीख ही नहीं, लड़ाई-झगड़े में पार्टनर की कही बातें भी उन्हें काफी हद तक याद रह जाती हैं।
यह भी पढ़ें- 'इस बार सब ठीक हो जाएगा', आखिर क्यों बार-बार ये सोचकर पार्टनर को माफ कर देती हैं महिलाएं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।