रिमझिम बारिश, ठंडी हवाएं और चारों तरफ फैली हरियाली हर किसी को पसंद होती है। पूरे साल हर कपल को इस खुशनुमा मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई इस मानसून अपने पार्टनर के साथ एक परफेक्ट और रोमांटिक शाम बिताना चाहता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बजट में एक खास शाम बिताना चाहती हैं, तो 'विंडो डेट' आपके लिए बेस्ट रहेगी। जी हां, आजकल कपल्स के बीच 'विंडो डेट' का खुमार छाया हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या होती है 'विंडो डेट'?
बरसात के मौसम में बाहर जाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लगातार बारिश, कीचड़ और रास्तों में जाम की वजह से परेशानी होती है। ऐसे में आप बाहर डेट पर जाने के बजाय घर पर ही कम खर्च मे रोमांटिक डेट प्लान करें। दरअसल, विंडो डेट का मतलब है घर की किसी खिड़की के पास कुर्सी या गद्दा लगाकर बैठना, बारिश का खूबसूरत नजारा देखना और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताना।
विंडो डेट पर क्या खास करें?
विंडो डेट के दौरान आप अपने पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं। एक-दूसरे के पसंदीदा हल्के-फुल्के नाश्ते तैयार कर खिड़की के पास बैठकर खा सकती हैं। इसके अलावा बरसात के हिसाब से रोमांटिक संगीत या फिर कोई पसंदीदा फिल्म और वेब सीरीज देख सकती हैं। इस तरह से अगर आप घर पर ही डेट प्लान करेंगी, तो इससे आप फिजूल खर्च से भी बच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Dopamine Date का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानें Gen Z क्यों कर रहे हैं इतना पसंद?
सजावट और खान-पान से बनाएं माहौल
विंडो डेट का प्लान अगर आप रात में कर रही हैं, तो इसे यादगार बनाने के लिए खिड़की के पास छोटी-छोटी फेयरी लाइट लगा दें। कुछ पौधे और बैठने की जगह पर खूबसूरत तकिए रख सकती हैं। बात करें स्नैक्स की, तो इस मौसम में आप अपने पार्टनर की पसंदीदा डिश बना सकती हैं या सैंडविच और पकौड़े भी बेस्ट रहेंगे। इसके साथ अदरक-इलायची वाली गरम चाय आपकी डेट को और खास बना देगी।
डेट के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
अक्सर लोग घर में डेट तो प्लान कर लेते हैं, लेकिन इस दौरान कपल्स में अनबन हो जाती है और सारा मजा खराब होने लगता है। ऐसे में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। सबसे पहले, विंडो डेट के समय दोनों पार्टनर अपने मोबाइल को खुद से दूर रखें। पुरानी लड़ाई का जिक्र डेट के दौरान करने से बचें और जितना हो सके एक-दूसरे को खुश करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- पहली डेट पर जीतना है पार्टनर का दिल, महंगे गिफ्ट्स नहीं; ये सिंपल आइडियाज करेंगे कमाल
आप भी इस बरसात पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान कर सकती हैं। आपके लिए विंडो डेट बेस्ट हो सकती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
