'मैं बिजी हूं...' रिश्ते में कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर आपके मैसेज या कॉल का समय पर जवाब नहीं दे पाता है और बाद में इसकी वजह काम या किसी और जिम्मेदारी में व्यस्त होना बताता है। इसे लेकर कई बार बहस या झगड़ा भी हो जाता है। कई बार बिजी होने के चलते मुलाकातें कम होने लगती हैं, तो कभी बातचीत पर फुल स्टॉप लग जाता है। ऐसे में मन में ये सवाल भी उठते हैं कि आखिर पार्टनर के बिजी होने को कब तक सामान्य मानना चाहिए और कब यह रिश्ते में एक 'रेड फ्लैग' बन सकता है? चलिए इसे समझने की कोशिश करते हैं।
रिश्ते में पार्टनर का बिजी रहना कब सामान्य है?
अगर आप यह समझने की कोशिश करना चाहती हैं कि आपके पार्टनर का बिजी होना सामान्य है या रेड फ्लैग, तो आपको कुछ बातों को नोटिस करना चाहिए।
- अगर आपका पार्टनर कुछ वक्त तक नौकरी, किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन, बिजनेस या किसी पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते आपको समय नहीं दे पा रहा है, तो आपको इसे लेकर परेशान होने की वजह उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए।
- यहां यह समझना भी जरूरी है कि रिश्ता निभाने के लिए हर वक्त एविलेवल रहना जरूरी नहीं है। अगर आपका पार्टनर अपने बिजी शिड्यूल के बीच भी आपके लिए वक्त निकालने की कोशिश कर रहा है, तो आपको इसकी कद्र करनी चाहिए।
- उदाहरण के तौर पर अगर आप अपने पार्टनर को कॉल या मैसेज करती हैं और वो जवाब में कहता है कि वो रात में या कुछ घंटे बाद बात करेगा और बाद में ऐसा करता है, तो यह पूरी तरह नॉर्मल है।
यह भी पढ़ें- Gen Z के प्यार करने के अंदाज से कंफ्यूज हैं मिलेनियल्स, जानें क्या है वजह?
कब पार्टनर का बिजी होना 'रेड फ्लैग' बन सकता है?
पार्टनर वाकई बिजी है या वो जान-बूझकर आपसे दूर होने की कोशिश कर रहा है, यह समझने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए।
- अगर आप ऐसा महसूस कर रही हैं कि आपका पार्टनर आपको वक्त नहीं दे रहा है, लेकिन उसके पास बाकी कामों, दोस्तों और दूसरी चीजों के लिए वक्त है, तो यह चिंता की वजह हो सकती है।
- अगर आपका पार्टनर आपको कुछ मिनट का समय देने के लिए तैयार नहीं है, तो आपको इस पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए।
- जब भी आप अपने पार्टनर को यह बताने की कोशिश करती हैं कि उनके बिजी होने या उनकी बेरूखी से आपको फर्क पड़ रहा है और वो इस बात पर ध्यान देने के बजाय इसे नजरअंदाज कर देते हैं, तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए।
- अगर आपका पार्टनर अपने मूड के हिसाब से आपको कॉल या मैसेज करता है, लेकिन आपकी जरूरत पर कभी आपके पास नहीं होता है, तो यह भी दूरी का संकेत हो सकता है।
- कई बार पार्टनर आपके साथ मौजूद होता है, लेकिन आपकी बातों पर उसका बिल्कुल ध्यान नहीं होता है या फिर वो आपकी फीलिंग्स को समझने की कोशिश नहीं करता है, तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- रिश्ता बराबरी का, फिर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से ज्यादा उम्मीदें क्यों रखी जाती हैं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific, shutterstock
