स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त कोई सामान्य दिन नहीं है बल्कि यह हमारे देश के लिए गर्व का दिन है। इस दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। लेकिन छोटे बच्चों को इस दिन के असली महत्व के बारे में नहीं पता होता है। ऐसे में उन्हें यह पल केवल एक छुट्टी और तिरंगा झंडा फहराने वाला लगता है। अगर आप अपने बच्चों को इस दिन का असली मतलब समझाना चाहती हैं, तो किताबों में लिखी बातों को पढ़कर बताने के बजाय अन्य तरीके आजमाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और मजेदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का इतिहास और महत्व समझा सकती हैं।
15 अगस्त का महत्व समझाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
15 अगस्त भारतीय इतिहास का वह अध्याय है, जब सदियों की गुलामी और अनगिनत बलिदानों के बाद हमारे देश को अंग्रेजों की हुकूमत से स्वतंत्रता मिली थी। यह दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। राष्ट्रीयता और देशभक्ति की इस भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है, ताकि वे देश की इस अमूल्य धरोहर को समझ सकें।
इसे भी पढ़ें- भारत के 5 सीक्रेट ऑपरेशन्स, जिनमें महिलाओं की भूमिका ने हिला दी थी दुश्मन देशों की नींव
ऐतिहासित जगहों पर ले जाएं घूमाने
अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के दिन छुट्टी है, तो आप अपने शहर में मौजूद ऐतिहासिक जगहों पर बच्चों को घूमाने ले जा सकते हैं। यहां पर जाकर उन्हें इस जगह से जुड़ी कहानी के बारे में बताए। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के महत्व को एहसास करवाएं।
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े क्विक खेलें
बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताने और समझाने के लिए उनके साथ क्विज खेलें। भारत के महान देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी के बारे में बताएं और उससे जुड़े प्रश्न पूछें।
कंपीटिशन जैसे पेंटिंग और कविता करवाएं
अगर आप किसी सोसाइटी में रहती हैं या फिर आपकी ज्वाइन फैमिली है, तो आप पेटिंग और कविता जैसे कंपीटिशन करवा सकती हैं। उन्हें 1-2 दिन पहले इसके बारे में बताएं और कुछ टॉपिक दें। ऐसा करने से वह उनके बारे में पेरेंट्स से बात करेंगे या वीडियो देखेंगे और जानकारी प्राप्त करेंगे। इससे न केवल उन्हें इस दिन के इतिहास के बारे में पता चलेगा बल्कि एंज्वॉय भी करेंगे।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाएं
आजादी की कहानी को पढ़ने से उसके बारे में पता चलता है, लेकिन जब हम उस घटना को होते हुए देखते हैं, तो वह हमारी आंखों में बस जाती हैं। ऐसे में बच्चों को इस दिन का महत्व समझाने के लिए फिल्में बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा कल्चर प्रोग्राम जैसे डांस, स्पीच और एक्टिंग करवाएं।
घर में मौजूद चीजों से बनवाएं क्राफ्ट
बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए इस 15 अगस्त घर पर तिरंगा क्राफ्ट बनवाएं। आप उनसे तिरंगे रंगों का पेपर फ्लैग, आइसक्रीम स्टिक से तिरंगा झंडा, रंग-बिरंगे कागजों से अशोक चक्र और त्रिरंगी पेपर बैंड जैसी सुंदर चीजें बनवा सकती हैं। इससे बच्चे कला के साथ इतिहास से भी जुड़ेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाने के लिए आप इन तरीकों को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
