प्‍यार... एक ऐसा एहसास है जब पूरी दुनि‍या बहुत खूबसूरत हो जाती है। हर तरफ सि‍र्फ एक ही शख्‍स का चेहरा नजर आता है। सोते-जागते, खाते-पीते और उठते-बैठते मानो वही हमारे सामने होता है, लेक‍िन अक्सर दिल में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या यह खूबसूरत एहसास जिंदगी में सिर्फ एक ही बार होता है? या फिर बदलते वक्त के साथ सच्ची मोहब्बत दोबारा भी दस्तक दे सकती है?

विज्ञान से लेकर इंसानी जज्बातों तक, इस बात को लेकर कई दिलचस्प दावे किए गए हैं। आइए जानते हैं कि एक इंसान की लाइफ में सच्चा प्यार वाकई कितनी बार होता है और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है?

क्या सच में सिर्फ एक बार होता है सच्‍चा प्यार?

अमेरिका के शोध संस्थान Kinsey Institute ने एक स्‍टडी की थी। इसमें 18 से 99 साल की उम्र के 10 हजार से ज्यादा लोगों के जवाबों का सर्वे किया गया था। इस र‍िसर्च में लोगों से उनकी लव लाइफ, फील‍िंग्‍स और एक्‍सपीर‍ियंस के बारे में पूछा गया था। इस दौरान आधे से ज्‍यादा लोगों ने माना क‍ि उन्हें अपनी लाइफ में एक से ज्यादा बार सच्‍चा वाला प्यार हुआ। यानी यह जरूरी नहीं है कि प्यार का एहसास केवल एक ही बार आए।

रिसर्च में क्या सामने आया?

इस र‍िसर्च के आंकड़े भी काफी दिलचस्प थे। यहां पढ़ें-

  • करीब 30.3% लोगों ने कहा कि उन्हें लाइफ में दो बार सच्‍चा प्यार हुआ।
  • लगभग 27.8% लोगों ने माना कि उन्हें सिर्फ एक बार प्यार हुआ।
  • करीब 16.8% लोगों ने बताया कि वो तीन बार प्यार में पड़ चुके हैं।
  • 14% लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें कभी प्यार हुआ ही नहीं।

इन आंकड़ों से यह समझ आता है कि प्यार का कोई एक फ‍िक्‍स फॉर्मूला नहीं होता है। हर क‍िसी का एक्‍सपीर‍ियंस होता है।

यह भी पढ़ें- रिश्ता बराबरी का, फिर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से ज्यादा उम्मीदें क्यों रखी जाती हैं?

उम्र बढ़ने के साथ क्यों बदल जाते हैं एक्‍सपीर‍ियंस?

रिसर्च में एक और बात सामने आई और वो ये है क‍ि ज‍िनकी उम्र ज्‍यादा थी, वो कई बार प्‍यार में पड़ चुके थे, जबक‍ि युवाओं की संख्‍या कम थी। इसका एक कारण यह हो सकता है कि जैसे-जैसे आप लाइफ आगे बढ़ते हैं, आपके अनुभव भी ज्‍यादा हो जाते हैं। स्कूल, कॉलेज, जॉब, शादी, फैम‍िली और सोशल लाइफ में वह कई लोगों से मिलता है। ऐसे में इमोशनल कनेक्‍शन होने की संभावना भी बढ़ सकती है। इसीलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्यार को किसी एक उम्र या सिर्फ एक रिश्ते में बांधकर नहीं देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पिछले 'Toxic Relationship' के डर से बाहर निकलकर आगे कैसे बढ़ें?

क्या हर प्यार एक जैसा होता है?

नहीं, ऐसा नहीं है। साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि हर रिश्ता अपने आप में अलग होता है। किसी रिश्ते में सिर्फ एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्शन ज्यादा हो सकता है, तो किसी में दोस्ती बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग होती है। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जहां दिल जुड़े होते हैं। यही वजह है कि क‍िसी भी दो लोगों की लव स्टोरी या प्यार वाली फील‍िंग कभी एक जैसी नहीं होती है।

पुरुषों और महिलाओं के प्‍यार में क्‍या अंतर है?

एक और इंटरनेशनल स्टडी (रिसर्च) ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में यह सामने आया है कि प्यार को महसूस करने और उसे जताने के तरीके में लड़के और लड़कियों के बीच थोड़ा फर्क होता है। इस रिसर्च के मुताबिक, कई मामलों में लड़के यानी पुरुष जल्‍दी प्‍यार में पड़ जाते हैं और इस बात को मान भी लेते हैं। जबक‍ि लड़क‍िया किसी भी रिश्ते को लेकर बहुत गहराई से सोचती हैं और अपने पार्टनर से ज्‍यादा इमोशनली अटैच हो जाती हैं। हालांकि, यह बात हर इंसान पर लागू नहीं होती, क्योंकि हर किसी का स्वभाव और सोचने का तरीका अलग होता है।

यह भी पढ़ें- मिलने वाला है लव प्रपोजल, तो 'हां' कहने से पहले जरूर परख लें ये 5 चीजें

क्या प्यार का असर सेहत पर भी पड़ता है?

एक अच्छा और मजबूत रिश्ता हमारे मेंटल हेल्‍थ पर पाॅज‍िट‍िव असर डालता है। जब हमें लगता है कि हमारा पार्टनर हमें समझता है और हम जैसे हैं वैसे ही हमें पसंद करता है, तो हमारा कॉन्फिडेंस और बढ़ जाता है और हम अंदर से हैप्‍पी फील करते हैं। इसी वजह से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सच्चे और भरोसेमंद रिश्ते इंसान को जिंदगी में खुश रखने में सबसे बड़ा रोल प्‍ले करते हैं।

आखिर सच्ची मोहब्बत की कोई गिनती है?

असल में सच्ची मोहब्बत की कोई ग‍िनती नहीं है। किसी के लिए एक ही रिश्ता पूरी जिंदगी का प्यार बन जाता है, तो कोई लाइफ में दो या तीन बार भी उतनी ही गहराई से किसी को चाह सकता है। रिसर्च सिर्फ यह बताती है कि 'सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है' वाली बात हर क‍िसी पर लागू नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- प्यार या सिर्फ आदत? 7 बड़े अंतर जो बताते हैं कि आप रिश्ते में हैं या बस चल रही है गाड़ी

अब ताे आप जान गई होंगी क‍ि सच्‍चा प्‍यार कई बार हो सकता है। हालांक‍ि, ये बात हर किसी पर लागू नहीं होती है। साथ ही साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source- 

https://ojs.interpersonajournal.com/index.php/ojs/article/view/733

Image Credit- Freepik