Chocolate Brownie Ice Cream: गर्मियों के मौसम में जब कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन करे, तो आइसक्रीम बेस्ट ऑप्शन लगता है, लेकिन अगर इस बार आप वही वैनिला या मैंगो आइसक्रीम खाकर बोर हो चुके हैं, तो कुछ नया ट्राई करने का समय आ गया है। इस चिलचिलाती गर्मी में अपने मूड को एकदम रिफ्रेश करने के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट ब्राउनी आइसक्रीम। बाजार में मिलने वाली महंगी आइसक्रीम के मुकाबले घर पर बनी यह आइसक्रीम कहीं ज्यादा क्रीमी, थिक और चॉको-चिप्स व ब्राउनी के टुकड़ों से भरी होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने की रेसिपी बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी फैंसी आइसक्रीम मेकर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चे हों या बड़े, इस मखमली और चॉकलेटी ट्रीट को खाकर हर कोई आपका फैन हो जाएगा। नीचे पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका-
चॉकलेट ब्राउनी आइसक्रीम बनाने के लिए तरीका
- सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दो कप ठंडी हैवी व्हिपिंग क्रीम लें।
- अब इसे एक इलेक्ट्रिक बीटर या व्हिस्क की मदद से तब तक अच्छी तरह फेंटें, जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए।
- जब क्रीम अच्छी तरह फूल जाए, तब इसमें एक कप कंडेंस्ड मिल्क और आधा कप कोको पाउडर छानकर डालें।
- अब इस पूरे मिश्रण को किसी स्पैटुला या चम्मच की मदद से हल्के हाथों से एक ही दिशा में घुमाते हुए अच्छी तरह मिला लें।
- इसे बहुत ज्यादा तेज नहीं फेंटना है, नहीं तो क्रीम का फ्लफीनेस खत्म हो जाएगा। आपका बेसिक चॉकलेट आइसक्रीम का बेस तैयार है।
- अब घर पर बनी हुई चॉकलेट ब्राउनी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इन टुकड़ों को और साथ ही आधा कप चोको-चिप्स को तैयार किए गए चॉकलेटी क्रीम मिक्सचर में डाल दें।
- चम्मच से इसे धीरे-धीरे मिलाएं ताकि ब्राउनी के टुकड़े पूरी आइसक्रीम में अच्छी तरह फैल जाएं।
- ब्राउनी के ये टुकड़े जब आइसक्रीम खाते समय मुंह में आते हैं, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
- अब इस पूरे गाढ़े मिश्रण को एक एयर-टाइट कंटेनर या एल्युमिनियम के टिन में पलट लें।
- ऊपर से चम्मच की मदद से सतह को एकसमान कर लें।
- आइसक्रीम को और ज्यादा अट्रैक्टिव और क्रंची बनाने के लिए ऊपर से कुछ और ब्राउनी के टुकड़े और चोको-चिप्स छिड़क दें।
- इसके बाद, कंटेनर को एल्युमिनियम फॉयल या क्लिंग रैप से अच्छी तरह ढक दें।
- अब कंटेनर का ढक्कन बंद करके इसे कम से कम 7 से 8 घंटे या पूरी रात के लिए डीप फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।
- जब आइसक्रीम पूरी तरह जम जाए, तो इसे फ्रीजर से निकालें और सिर्फ दो मिनट के लिए बाहर छोड़ दें।
- अब एक आइसक्रीम स्कूपर या गोल चम्मच की मदद से इसे सुंदर से सर्विंग बाउल्स में निकालें।
- ऊपर से थोड़ा सा चॉकलेट सिरप डालें।
- फिर ब्राउनी के छोटे टुकड़े से गार्निश करके क्रीमी चॉकलेट ब्राउनी आइसक्रीम सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Summer Special Ice Cream: इस बार बच्चों को बाहर की नहीं घर पर बनाकर खिलाएं सूजी के रस्क की बनी Ice Cream, जानें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
