गर्मी के मौसम में न केवल खाना बनाने में परेशानी होती है, बल्कि यह समझना भी मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो पेट को राहत दे। रोज-रोज वही दाल, सब्जी और रायता खाकर लोग जल्दी ऊब जाते हैं, लेकिन अगर लंच में कुछ चटपटा मिल जाए तो खाने का आनंद दोगुना हो जाता है। गर्मियों में जब ताजे और कच्चे आम बाजार में आने लगते हैं, तो इनसे बनने वाले व्यंजनों का स्वाद देखते ही बनता है। आमतौर पर हम सभी दही वाली कढ़ी बनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप कच्चे आम से भी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी कढ़ी बना सकते हैं? यह कढ़ी भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है।

अगर आप वही पुरानी कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार कच्ची कैरी वाली कढ़ी जरूर आजमाएं। इसकी आसान विधि-

कच्ची आम की खट्टी-मीठी कढ़ी रेसिपी Recipe Card

कच्ची आम की खट्टी-मीठी कढ़ी बनाने की रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30min
  • Preparation Time : 10min
  • Cooking Time : 20
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Priyanka Yadav

सामग्री

  • 4-कच्चे आम
  • 2 बड़े चम्मच- तेल
  • 1 बड़ा चम्मच- राई
  • 20-30- कढ़ी पत्ती
  • 1 कप- कद्दूकस किया हुआ प्याज
  • 2-3 साबुत- लाल मिर्च
  • 8-10 साबुत- काली मिर्च
  • 3/4 छोटा चम्मच- गरम मसाला
  • स्वादानुसार- नमक
  • स्वादानुसार- चीनी
  • 1 कप-नारियल का दूध
  • गार्निशिंग के लिए -अदरक और हरा धनिया

विधि

  • Step 1 :

    कच्चे आम को धोकर छील लें फिर काटें।

  • Step 2 :

    इसके बाद आम को उबाल लें।

  • Step 3 :

    उबलने के बाद आम को निकालकर ठंडा कर लें।

  • Step 4 :

    अब इसे मिक्सी में डालकर प्यूरी बना लें।

  • Step 5 :

    दूसरी तरफ कटोरे में बेसन लें फिर थोड़ा-थोड़ा पानी और मट्ठा डालकर पतला घोल बना लें।

  • Step 6 :

    आम की प्यूरी में हल्दी और नमक मिलाएं।

  • Step 7 :

    इसके बाद गैस पर कड़ाही रखें और तेल डालकर गर्म करें।

  • Step 8 :

    तेल गर्म होने के बाद इसमें मेथी दाना, राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डालें।

  • Step 9 :

    चटकने के बाद इसमें तैयार किया हुआ बेसन और आम का घोल डालें।

  • Step 10 :

    15-20 मिनट पकाने के बाद इसमें गुड़ या चीनी डालें।

  • Step 11 :

    2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद करें और स्वाद बढ़ाने के लिए घी डालें।

कच्चे आम से बनाएं कढ़ी (Kacchi Kairi Kadhi Recipe)

  • कच्चे आम को धोकर छील लें फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर आम के टुकड़ों को उबाल लें।
  • जब आम उबल जाएं, तो उन्हें ठंडा करके मैश कर लें या मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें।
  • इसके बाद अब एक बड़े कटोरे में बेसन लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी या मट्ठा डालते हुए एक पतला घोल तैयार करें।
  • गुठलियां निकालकर आम की प्यूरी बनाएं फिर हल्दी और नमक मिला दें।
  • इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
  • अब इसमें मेथी दाना, राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर तड़काएं।
  • मसाले जब चटकने लगें, तो तैयार किया हुआ बेसन और आम का घोल आराम से कड़ाही में डाल दें।
  • अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो आप इसमें जरूरत के अनुसार और पानी मिला सकते हैं।
  • अब आंच को मीडियम फ्लेम पर रखकर कढ़ी को लगातार चलाते रहें जब तक कि इसमें पहला उबाल न आ जाए।
  • उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे 15-20 मिनट तक पकने दें।
  • कढ़ी जब अच्छी तरह पक जाए और बेसन का कच्चापन दूर हो जाए, तब इसमें गुड़ या चीनी डालें।
  • इसे 2 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से देसी घी में कश्मीरी लाल मिर्च का एक और तड़का लगा सकती हैं।
  • गरमा-गरम खट्टी-मीठी कच्चे आम की कढ़ी तैयार है।
  • अब इसे आप चावल या गरमा-गरम रोटियों के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें- बेसन नहीं, इस बार चखें मूंग दाल की कढ़ी; एक बार खाएंगे तो स्वाद भूल नहीं पाएंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik