हमें जब भी कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो बाजार में मिलने वाली मिठाई खरीदकर लाते हैं। हालांकि, कई बार इन स्वीट्स से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। खासकर अगर डेजर्ट पुरानी हो या फिर इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें खराब हो। अब ऐसे में कुछ लोग घर पर ऐसी स्वीट्स या बर्फी बनाते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। अगर आप भी कुछ ऐसा ही बनाना चाहती हैं, तो एक बार तिखूर की बर्फी जरूर ट्राई करें। तिखूर एक तरह का कंदमूल है, जिसे सेहत का खजाना माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण यह स्वाद के साथ-साथ हमारी बॉडी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नीचे पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका-

तिखूर बर्फी बनाने की रेसिपी

  • तिखूर पाउडर को पानी में भिगोएं। फिर इसे अच्छी तरह मसल लें ताकि इसमें से गंदगी निकल जाए। इसके बाद पानी निथार कर साफ पानी से 3-4 बार धोकर व छानकर अलग रखें।

  • अब कड़ाही में दूध डालकर उबालें फिर चीनी मिलाएं। फिर तिखूर पाउडर डालें और लगातार चलाते जाएं। अब इसमें इलायची और चिरौंजी डालकर गैस धीमी कर दें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद कड़ाही से दूध हलवे की तरह दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें। फिर एक थाली में हल्का-सा घी लगाएं और थाली पर मिश्रण पलट दें। अब इस मिश्रण को स्पैचुला की मदद से बराबर कर लें।

  • अब इस थाली को थोड़ी देर रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें। ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें। यह बर्फी 10 दिनों तक रखने पर भी खराब नहीं होगी।

तिखूर बर्फी के लिए टिप्स

बर्फी में आप अपने पसंद अनुसार ड्राई फ्रूट्स डालें। इससे बर्फी का स्वाद बढ़ेगा और दिखने में भी यह अच्छी दिखेगी।

क्या है तिखूर?

तिखूर जमीन के अंदर उगने वाला तना रहित कंदमूल है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। मिट्टी के भीतर से निकलने के कारण इसका रंग थोड़ा मटमैला सफेद होता है।

ऐसे में इस्तेमाल से पहले इसकी अच्छी तरह साफ-सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। ठंडी तासीर के कारण यह पेट की गर्मी, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में रामबाण इलाज है।

लेखिका- गीतांजलि

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Sakhi, magnific