किचन में रखी चीजें आपके घर के काम को कई तरह से आसान बना सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ हैक्स फॉलो करने होंगे। सोशल मीडिया पर आजकल अलग-अलग तरह के हैक्स देखने को मिल रहे हैं, जो आसान भी हैं और इसे फॉलो करने से कोई नुकसान भी नहीं होने वाला। आज के डिजिटल युग में लोग काम करने के अलग-अलग तरीकों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे हैं। जैसे प्याज काटते समय आंसू न आएं या चावल सही तरीके से उबालने के लिए क्या करें, ऐसे अलग-अलग हैक्स। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वायरल हो रहे इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सब्जियां जल्दी धोने का तरीका
सब्जियां धोना महिलाओं को आलस वाला काम लगता है। वह सोचती हैं कि कोई सब्जियां धोकर दे दें, तो वह आसानी से इसे काट लेंगी। अगर आप भी इस वजह से परेशान रहती हैं, तो सब्जियों को टोकरी में डालकर धोएं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लेना है, जिसमें पानी भर लें। इसके बाद आप एक जालीदार टोकरी लें और इसमें सब्जियां रख दें। अब आपको इस टोकरी को पानी भरे हुए बर्तन में डालना है, जिससे सब्जियां पानी में डूब जाएंगी। अब टोकरी को गोल-गोल हिलाएं, ताकि सभी सब्जियों तक पानी चला जाए। इसके बाद टोकरी को पानी वाले बर्तन से हटाकर थोड़ी देर किचन स्लैब पर रख दें, जिससे सारा पानी निकल जाएगा।
नए बर्तनों से स्टीकर कैसे निकालें?
अक्सर महिलाएं नए बर्तनों पर चिपके स्टीकर को साफ करने में परेशानन होती। कभी भी यह स्टीकर एक बार में उतरता नहीं है और खींचने पर आधा हिस्सा बर्तन पर ही रह जाता है। इतना ही नहीं ब्रश से रगड़ने के बाद भी प्लेट से चिपचिपाहट खत्म नहीं होती। इसके लिए आप नमक का यूज कर सकती हैं। नमक को अगर आप ग्लू या स्टीकर वाले हिस्से पर डालकर रगड़ेंगी, तो यह अच्छे से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- एल्युमिनियम फॉयल नहीं, रोटियों को सॉफ्ट बनाएंगे बीसवैक्स रैप्स; जानें फायदे
अंडे से एग योक इस तरह अलग करें
कई महिलाएं ऑमलेट बनाते समय एग योक खाना पसंद नहीं करतीं। ऐसे में वह चम्मच की मदद से इसे हटाने की कोशिश करती हैं, लेकिन यह वाइट वाले हिस्से में मिक्स हो ही जाता है। आप भी अगर इसे बिना परेशानी के हटाना चाहती हैं, तो बोतल का यूज कर सकती हैं। खाली बोतल को यूज करने के लिए इसे बीच में से दबाएं ताकि इसमें हवा बन जाए। अब इसका मुंह एग योक वाले हिस्से के पास लेकर जाएं और दबाया हुआ हिस्सा छोड़ दें। इससे बोतल के अंदर एग योक वाला हिस्सा आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्रिस्पी पापड़ से बनाएं ये लाजवाब डिशेज, सब पूछेंगे रेसिपी
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini, magnific
