बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम ने जब फिल्मों में एंट्री की थी, तो लोग उन्हें एक सीधी-सादी और रोमांटिक हीरोइन के रूप में जानते थे, लेकिन समय के साथ यामी ने खुद को एक ही तरह के रोल में बांधकर नहीं रखा बल्कि अलग-अलग तरह के किरदार चुनकर सबको हैरान कर दिया।

कभी वह रोमांटिक फिल्मों में दिखीं, तो कभी एक अंधी लड़की का किरदार निभाया, कभी देश की खुफिया अधिकारी बनीं और कभी थ्रिलर फिल्मों में छाई रहीं। अब वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। शुरुआत में सीधी-सादी दिखने वाली यामी अब पर्दे पर डायन का रोल निभाने तक का सफर तय कर चुकी हैं। उनका यह बदलाव और फिल्मी सफर वाकई बहुत शानदार है। आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

image credit- imdb

बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में 'विक्की डोनर' से हुई थी यामी के कर‍ियर शुरुआत

साल 2012 में आई फिल्म 'विक्की डोनर' से यामी गौतम ने धमाकेदार शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एक समझदार और आत्मविश्वासी बंगाली लड़की 'अशिमा रॉय' का रोल प्‍ले किया था। आयुष्मान खुराना के साथ उनकी जोड़ी और उनका सिंपल, नेचुरल अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आया था। पहली ही फिल्म से यामी ने अपनी ऐसी इमेज बना ली थी जिससे हर कोई आसानी से कनेक्ट हो सके।

image credit- imdb

'काबिल' में दिखाया बिल्कुल अलग रंग

साल 2017 में आई फिल्म 'काबिल' में यामी गौतम ने ऋतिक रोशन के साथ एक दृष्टिहीन लड़की 'सुप्रिया' का मुश्किल किरदार निभाया था। बिना आंखों के इशारों के सिर्फ अपने चेहरे के हाव-भाव और आवाज के दम पर उन्होंने प्यार और दर्द को बहुत बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा था।

image credit- imdb

'उरी' में बदल गया यामी का पूरा अंदाज

साल 2019 की फिल्म 'उरी' ने यामी गौतम के करियर को पूरी तरह से बदल दिया। इसमें उन्होंने एक सख्त और गंभीर सीक्रेट इंटेलिजेंस ऑफिसर (पल्लवी शर्मा) का रोल प्‍ले किया, जो उनके पुराने ग्लैमरस अंदाज से बिल्कुल अलग था। इस फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि वह लीक से हटकर भी बेहतरीन और दमदार किरदार निभा सकती हैं।

image credit- imdb

यामी ने 'बाला' में कॉमेडी भी कर ली

उसी साल 2019 में ही फिल्म 'बाला' में यामी ने छोटे शहर की टिक-टॉक स्टार 'परी' का मजेदार रोल निभाया। इस फिल्म में उन्होंने अपनी गंभीर छवि से हटकर बेहतरीन कॉमेडी किया। इससे साबित हो गया कि वह सिर्फ इंटेंस रोल ही नहीं बल्कि फनी और हल्के-फुल्के किरदार भी उतनी ही शानदार तरीके से निभा सकती हैं।

image credit- imdb

'ए थर्सडे' में पूरी तरह इंटेंस अवतार

इसके बाद साल 2022 में आई फ‍िल्‍म 'ए थर्सडे' में यामी एकदम अलग और खतरनाक अवतार में दिखीं। इस फिल्म में उन्होंने बच्चों को बंधक बनाने वाली एक सख्त टीचर का रोल निभाया। उनके इस गुस्से, तनाव और सीरियस अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया था।

image credit- imdb

'आर्टिकल 370' में बनीं NIA एजेंट

साल 2024 में आई फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी ने जूनी हस्कर नाम की एक दमदार एनआईए (NIA) एजेंट का रोल प्‍ले किया था। देश के बड़े मुद्दे और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में उनका अंदाज बहुत सीरियस और पावरफुल था। इसे देखकर साफ पता चलता है कि उनका रोल कैसे बदलता गया।

image credit- imdb

अब 'नई नवेली' में दिखेगा हॉरर-कॉमेडी वाला अंदाज

अब यामी फिल्म 'नई नवेली' में हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही हैं। सीरियस रोल करने के बाद इस जॉनर में आना उनके करियर का एक और नया और मजेदार बदलाव है। फ‍िल्‍म 'नई नवेली' 16 अक्‍टूबर को र‍िलीज होगी।

अब तो आप जान ही गई होंगी क‍ि विक्की डोनर की सादगी से शुरू हुआ यामी का सफर क‍ितना बदल गया है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- imdb/instagram