साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'खून भरी मांग' रेखा के करियर की उन फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसने उन्हें एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की जिद और संघर्ष की दास्‍तान दिखाई गई थी, जो खुद के साथ और अपने बच्‍चों के साथ हुए अन्‍याय का बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर देती है। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था और यह एक सुपरहिट मूवी थी।

इस फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी, क्योंकि इसमें कई ऐसे दृश्य शामिल थे, जिनमें रेखा को स्‍टंट करना था। बहुत सारे स्‍टंट तो रेखा ने डर-डर कर कर लिए थे, मगर एक एक सीन घुड़सवारी का भी था, जिस रेखा से करवाना राकेश रोशन के लिए सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण था।

घुड़सवारी के सीन से रेखा की झिझक

कहा जाता है कि जब घुड़सवारी वाले सीन की बात जब सामने आई, तो रेखा शुरुआत में इस सीन को लेकर थोड़ी असहज थीं। उन्होंने साफ शब्दों में राकेश रोशन से कहा था कि वह घोड़े पर सवारी नहीं कर पाएंगी। उनके मन में डर था, क्योंकि उन्हें घुड़सवारी का ज्यादा अनुभव नहीं था और चोट लगने का डर भी रेखा को परेशान कर रहा था। थी

रेखा ने अपनी सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया था कि वह घोड़े पर किसी कीमत पर नहीं बैठेंगी। उस समय सेट पर मौजूद लोगों के लिए यह स्थिति थोड़ी मुश्किल जरूर बन गई थी, क्योंकि यह सीन कहानी का अहम हिस्सा था।

यह भी पढ़ें- सालों पहले बिस्वजीत ने रेखा को बिना इजाजत किया था Kiss,अब एक्टर की बेटी ने कहा- 'पापा को ऐसा नहीं करना चाहिए था'

समझाने के बाद बदला फैसला

फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने रेखा की चिंता को समझा और उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश की कि शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की जाएगी। टीम ने भी रेखा का पूरा सहयोग किया और उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया।

धीरे-धीरे रेखा ने खुद को इस चुनौती के लिए तैयार किया। उन्होंने घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली और इस सीन को करने का निर्णय लिया। यह उनके प्रोफेशनल रवैये को दिखाता है कि कैसे एक कलाकार अपनी असहजता को पीछे छोड़कर किरदार की मांग को पूरा करता है। रिलीज होने के बाद यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और रेखा के किरदार को सभी ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें- 'अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर जब निकल पड़े थे जया के आंसू...', इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

यह जानकारी यदि आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।