आखिरकार लंबे इंतजार और कई बार रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद आज यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और एडवांस बुकिंग में भी यह फिल्म तबाही मचा रही थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में यश के क्रेज को देखकर ऐसा कहा जा रहा था कि यह फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में यश डबल रोल में है। Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups को देखकर यश के फैंस तो मानो खुशी से झूम उठे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर क्या रिएक्शंस आ रहे हैं?
यश की एंट्री पर बजी सीटियां
यश का क्रेज साउथ में अलग ही लेवल का है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें यश को स्क्रीन पर देख उनके फैंस क्रेजी हो रहे हैं और सीटियों के साथ तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। बता दें कि इस फिल्म से कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैंस का 4 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ है।
धमाकेदार है 'टॉक्सिक' का सेकेंड हाफ
ऑडियंस का कहना है कि इस फिल्म ने फिर से साबित कर दिया है कि यश पैन इंडिया सुपरस्टार क्यों हैं। फिल्म के फर्स्ट हाफ में आपको टॉक्सिक की दुनिया और कैरेक्टर्स को समझने के लिए थोड़ा टाइम देना होगा। इसके बाद सेकेंड हाफ में स्क्रीन पर धमाका होता है। दमदार एक्शन और यश की स्क्रीन प्रेजेंस के साथ फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो आपको कुर्सी से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगे।
'धुरंधर 2' का हो जाता बुरा हाल
यश की 'टॉक्सिक' देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि अगर 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ी होती और यह रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती, तो 'धुरंधर 2' बुरी तरह फ्लॉप हो जाती, क्योंकि यह फिल्म बहुत जबरदस्त है। खासकर यश और कियारा की केमिस्ट्री लाजवाब है।
यश हैं 'टॉक्सिक' का एक्स फैक्टर
फिल्म देखने के बाद एक्स पर कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म में यश की एक्टिंग और एक्शन दमदार है। वह फिल्म की जान हैं और जब भी वह स्क्रीन पर आते हैं, आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी 'टॉक्सिक'
जहां ज्यादातर यूजर्स यश की इस फिल्म को धमाकेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म आपको निराश करेगी और 3 घंटे 14 मिनट में आप पूरी तरह बोर हो जाएंगे। एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि फिल्म को लेकर जितना शोर था, फिल्म उस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें- 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ देगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?
यह भी पढ़ें- Toxic की लेडीज ने किया धमाका, टीजर में कियारा, तारा और नयनतारा का एक्शन अवतार फैंस को आया पसंद
यश की 'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही थी और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
