The Vvaan Review In Hindi: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर और इसके छठ गीत को फैंस ने काफी प्यार दिया था। ऐसे में फिल्म से उम्मीदें और बढ़ गई थीं। अब फाइनली यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। वन देवी का मंदिर, रहस्यमयी जंगल की कहानी और बिहार की लोककथा.. क्या वाकई ऑडियंस को डराने और सस्पेंस बनाए रखने में कामयाब हो पाई या नहीं, चलिए इसका जवाब ऑडियंस के ट्ववीट्स से ही जान लीजिए।
दमदार है सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म
रहस्यमयी कहानी और लोकगाथा के इर्द-गिर्द बुनी गई यह फिल्म फैंस को पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा है कि इस फिल्म में मेकर्स ने जो दुनिया बनाई है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। इसमें कई तरह की मान्यताएं और ऐसी बहुत सी अनसुनी कहानियां शामिल हैं, जो पहले कभी नहीं सुनी गईं। इससे भी खास बात यह है कि इसकी कहानी भारत की लोक-कथाओं को सामने लाने की हिम्मत करती है। TVF और Balaji ने यह रिस्क लिया और वे इसमें पूरी तरह कामयाब रहे हैं।
इमोशनल कर देगा छठ पूजा का सीन
फिल्म में छठ पूजा का एक सीन है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस छठ पूजा गीत को भी काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। एक यूजर ने लिखा कि पूरी फिल्म कमाल है, लेकिन खासतौर पर छठ पूजा का सीन रोंगटे खड़े करने वाला है। ज्यादातर यूजर्स ने इस फिल्म को 3.5 या 4 स्टार दिए हैं।
यूपी और बिहार में बज रहा है फिल्म का डंका
इस फिल्म में यूपी और बिहार में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधकर रखेगी। एक यूजर ने लिखा कि शायद यह पहली बार है जब किसी फिल्म में छठ पूजा को इतनी भव्यता से दिखाया गया है।
फिल्म का सेकेंड हाफ है शानदार
फैंस का कहना है कि इस फिल्म का सेकेंड हाफ बहुत शानदार है। जो लोग भगवान पर उनके चमत्कार पर विश्वास रखते हैं, उन्हें यह फिल्म जरूरत पसंद आएगी। फिल्म में श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और सुनील ग्रोवर ने भी शानदार काम किया है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh की सफलता के बाद भक्ति के रंग में रंगेगा बड़ा पर्दा, आ रही हैं ये 7 धार्मिक फिल्में
'द वन' की स्टारकास्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया 'द वन' में लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बिहार की एक लोककथा पर आधारित है। सातवीं शताब्दी से शुरू होने वाली कहानी यह कहानी फिर साल 2026 में पहुंचती है और वनदेवी का रहस्य गहराता जाता है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं और सुबह के शोज में इसे अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली है। ऐसे में इस फिल्म के ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- The Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, खोलेंगे खतरनाक वन का रहस्य
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
