शिर्डी के साईं बाबा के बारे में कौन नहीं जानता! वे एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने पूरी दुनिया को 'सबका मालिक एक' और 'श्रद्धा और सबूरी' का संदेश दिया। उन्हीं के दिव्य जीवन, सीख और इंसानियत के संदेश पर बनी नई फिल्म 'तेरा साईं' कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब लोगों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'तेरा साईं'?
फिल्म 'तेरा साईं' के डायरेक्टर पलाश मुच्छल और प्रोड्यूसर शैलेश एस सांघवी ने हाल ही में शिर्डी जाकर साईं बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस पवित्र धाम से ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। शिर्डी से फिल्म का ऐलान करने का खास कारण साईं बाबा के प्रति सच्ची श्रद्धा और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी जरूरी बातें -
(image credit: instagram/palash_muchhal)
फिल्म में नजर आएगी बेहतरीन स्टारकास्ट
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रसिद्ध संगीतकार व फिल्ममेकर पलाश मुच्छल ने किया है। फिल्म में मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा साईं बाबा के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स के मुताबिक, संजय मिश्रा के अलावा सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, रोहन मेहरा, ओंकार दास मानिकपुरी और अविका गौर जैसे कई दिग्गज कलाकार भी इसमें अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
4 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 'तेरा साईं'
पलाश मुच्छल की फिल्म 'तेरा साईं' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब बस एडिटिंग और फिनिशिंग का काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस फिल्म में साईं बाबा के समय का दौर और माहौल बड़े ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी प्रेम, भक्ति, इंसानियत और उम्मीद जैसे विचारों पर आधारित है। यह फिल्म एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज होगी। 'तेरा साईं' 5 फरवरी 2027 को हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगु और तमिल भाषा में भी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
(image credit: instagram/palash_muchhal)
यह भी पढ़ें- परिवार के साथ 25 हजार में कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, होटल - खाना और ट्रेन टिकट का खर्च भी होगा शामिल
निष्कर्ष: अगर आपको भी आध्यात्मिक और धार्मिक फिल्में देखना बहुत पसंद है, तो फिल्म 'तेरा साईं' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि साईं बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है। आप 5 फरवरी 2027 को इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788781775942_m.webp)