रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायणम् पार्ट 1' को लेकर चर्चा में है। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरे पार्ट की शूटिंग चल रही है, जो साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। खबरों की मानें तो रामायण के दूसरे पार्ट की भी लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और जैसे ही इसके बचे हुए हिस्से की शूटिंग पूरी हो जाएगी, रणबीर 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन -शिवा' के बाद से ही फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है और अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं डिटेल्स।
'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर जनवरी 2027 तक 'रामायणम् पार्ट 2' की शूटिंग पूरी कर सकते हैं और इसके बाद अप्रैल 2027 से 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के अगले चैप्टर की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और जैसे ही रणबीर 'रामायणम् पार्ट 2' की शूटिंग पूरी कर लेंगे, वैसे ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर
बताया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। पहले पार्ट की कहानी शिवा (रणबीर कपूर) और ईशा (आलिया भट्ट) के इर्द-गिर्द घूम रही थी। इसके अलावा कहानी में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी नजर आए थे। बात अगर इस पार्ट की करें, तो रणबीर सेकेंड पार्ट में भी शिवा के रोल में नजर आएंगे, लेकिन साथ ही इस पार्ट में शिवा के पिता देव के कैरेक्टर की एंट्री होगी और रणबीर कपूर ही देव का रोल प्ले करेंगे। रिपोर्ट्स की मुताबिक, रणबीर के पिता यानी देव का कैरेक्टर फिल्म का मेन विलेन होगा। ऐसे में हीरो और विलेन दोनों के रूप में ही रणबीर कपूर नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' का दूसरा पार्ट होगा ज्यादा भव्य और रोमांचक, रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने खोला राज
दीपिका पादुकोण की होगी एंट्री?
जब 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई थी, तबसे यह चर्चा थी कि रणबीर की मां के रूप में जिस एक्ट्रेस की झलक दिखाई दी है, वह दीपिका पादुकोण हैं। अब खबरों के मुताबिक, अयान मुखर्जी ने 'अमृता' के रोल के लिए दीपिका से बातचीत शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि देव की पत्नी के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। ऐसे में रणबीर संग एक बार फिर दीपिका की जोड़ी देखने को मिल सकती है। हालांकि, दीपिका अभी प्रेग्नेंसी पीरियड एज्वॉय कर रही हैं और इन खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
