रामायण पार्ट-1 की रिलीज डेट से पहले मेकर्स ने फिल्म के सीन और गानों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म विदेशी सिनेमाघरों में नए रनटाइम के साथ रिलीज की जाएगी। इसमें से 'श्री राम के भजन' और कई सीन्स को भी हटाया गया है। नीचे लेख में जानिए इसके पीछे का कारण और रिलीज डेट।

अंग्रेजी वर्जन के लिए रामायण पार्ट-1 का नया रनटाइम

रिपोर्टों के मुताबिक, 'रामायण' के इंटरनेशनल वर्जन को हिंदी कट के मुकाबले लगभग 30 मिनट छोटा रखा जाएगा। विदेशी दर्शकों की आदतों को ध्यान में देखते हुए सभी गानों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा सीन को भी ट्रिम किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि विदेशी दर्शक भारतीय फिल्मों की तरह गानों और लंबे नैरेटिव के आदी नहीं होते हैं।

भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म में नहीं किए जाएंगे कोई बदलाव

भारतीय दर्शकों के लिए 'रामायण' का अनुभव पारंपरिक और संगीत से भरपूर होगा। हिंदी और अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं (जैसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) के संस्करणों में म्यूजिकल सीक्वेंस और गानों को नहीं हटाया जाएगा। फिल्म के पहले गाने 'जय जय राम' को लेकर दर्शकों में पहले ही भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिसे महान संगीतकार ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल मशहूर कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

रामायण-1 की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी। वहीं, साउथ के सुपरस्टार यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के और सनी देओल महाबली हनुमान के रोल में दिखाई देंगे। इस का पहला भाग नवंबर 2026 में ग्लोबल लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा भाग साल 2027 में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Imbd