रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2026 का दिन बहुत ही खास है। फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इसे रिलीज के दिन बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं, तो पहले से टिकट बुक कर सकती हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश और साई पल्लवी भी नजर आएंगे। इसकी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘रामायण’ की टिकट बुक करने के लिए आप किन तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं?
image credit- imdb
कैसे बुक करें फिल्म ‘रामायण’ की टिकट?
अगर आप घर बैठे टिकट बुक करना चाहती हैं, तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिल्म की टिकट बुक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।
- स्टेप 1: BookMyShow जैसे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म या फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- स्टेप 2: अपनी सिटी सेलेक्ट और सर्च में ‘रामायण’ लिखें।
- स्टेप 3: फिल्म का पेज खोलकर अपनी पसंद की डेट और थिएटर सेलेक्ट करें।
- स्टेप 4: शो का समय और सीट पसंद करें। अगर प्रीमियम फॉर्मेट में फिल्म देखनी है, तो बाकी ऑप्शंस भी देख सकती हैं।
- स्टेप 5: टिकट की कीमत देखकर ऑनलाइन पेमेंट करें। बुकिंग पूरी होने पर टिकट की जानकारी आपके फोन या ईमेल पर मिल जाएगी।
बस ध्यान रखें कि आपके शहर के हर थिएटर में बुकिंग एक ही समय पर शुरू हो, यह जरूरी नहीं है। अगर अभी शो या सीट नहीं दिख रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा चेक कर सकती हैं।
image credit- imdb
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
आपको बता दें कि ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
फिल्म रामायण का दूसरा पार्ट कब रिलीज होगा?
इसके अलावा फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म रामायण का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के दौरान रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ramayana Part 1 Final Release Date: रामायण के नए पोस्टर और रिलीज अनाउंसमेंट ने मचाई धूम, जानें फाइनल डेट
तो अगर आप भी पहले दिन फिल्म देखने का प्लान बना रही हैं, तो अपने शहर के शो और टिकट की कीमत पहले ही चेक कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- imdb
