Ramayana Day 7 Collection: भाई दूज पर बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ पटाखे नहीं फूटे, बल्कि रामायण ने कमाई का ऐसा धमाका किया कि सबके रिकॉर्ड हिल गए। रणबीर कपूर की फिल्म अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। 7 दिन में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई, ये कोई छोटा-मोटा आंकड़ा नहीं है। रामायण ने अपनी ही स्टार की सबसे बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है और अब नजर 1000 करोड़ के क्लब पर है।

रामायण 7th Day कलेक्शन

रामायण की आंधी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना रही है। धुरंधर 2 को पीछे छोड़ने के बाद अब इस फिल्म ने रणबीर की ही सबसे बड़ी हिट एनिमल को भी पछाड़ दिया है।लोग पहले सोच रहे थे कि दिवाली के बाद फिल्म की कमाई धीमी हो जाएगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा। भाई दूज तक आते-आते फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि छावा, गदर 2 और पीके जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी छोटे पड़ गए। पांच भाषाओं में रिलीज हुई ये फिल्म अब सिर्फ हिट नहीं, बल्कि इतिहास बन चुकी है।

Photo Credit: IMDB

7 दिन में ही टूट गया एनिमल का रिकॉर्ड

इंडिया में तो रामायण ने धूम मचाई ही है, लेकिन विदेशों में इसका क्रेज तो और भी ज्यादा है। 7 दिन पूरे होते-होते फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही इसने रणबीर की ही फिल्म एनिमल का पूरा लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया।

सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो नितेश तिवारी की इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 934.55 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं एनिमल ने अपनी पूरी कमाई में 917 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या रामायण, शाहरुख खान की पठान के 1000 करोड़ वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ पाएगी?

7 दिन में फिल्म का टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ और टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ हो गया है।ओवरसीज में फिल्म ने 7वें दिन 25.00 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज का टोटल ग्रॉस 323.50 करोड़ हो गया। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ पहुंच गया है।

टिकट बिक्री में भी रिकॉर्ड

7वें दिन फिल्म के करीब 27,22,405 टिकट बिके। अब तक फिल्म के कुल 1,97,16,782 टिकट बिक चुके हैं। इससे साफ है कि लोग फिल्म को सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि फैमिली के साथ बार-बार देखने जा रहे हैं।

Photo Credit: IMDB

ओवरसीज मार्केट में भी रामायण ने की कमाई

एक हफ्ते में इंडिया में ही फिल्म ने 511.10 करोड़ नेट कमा लिए हैं, लेकिन असली धमाका तो विदेशों में हो रहा है। जापान, अमेरिका, यूके जैसे देशों में भी लोग रामायण को देखने के लिए थिएटर तक पहुंच रहे हैं। बाहर के देशों में फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है कि सिर्फ ओवरसीज से ही 323.50 करोड़ की कमाई हो गई है। मतलब ये फिल्म सिर्फ इंडिया की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की फेवरेट बनती जा रही है।

यश सिर्फ एक्टर नहीं, प्रोड्यूसर भी हैं

इस फिल्म की एक खास बात ये है कि इसमें यश सिर्फ रावण का रोल नहीं निभा रहे हैं। वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को संभाला है। फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। हर भाषा में लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। कहानी में रणबीर कपूर भगवान राम बने हैं, साई पल्लवी सीता के रोल में हैं, यश रावण बने हैं और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये पूरी कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी। पहला पार्ट अभी थिएटर में है और दूसरा पार्ट 2027 में आने वाला है।

Photo Credit: IMDB

ऑस्कर की रेस में भी एंट्री

रामायण पार्ट 1 ने अब 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर की रेस में भी एंट्री ले ली है। मेकर्स ने फिल्म को कंसीडरेशन के लिए सबमिट किया है। इसी बीच मराठी फिल्म गोंधल को इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है।दोनों बातें अलग-अलग हैं। इंडिया की ऑफिशियल एंट्री किसी और भारतीय फिल्म को अलग कैटेगरी में अपनी दावेदारी पेश करने से नहीं रोकती है, अगर वो एकेडमी की शर्तों को पूरा करती है।

इंडिया में 511 करोड़ और विदेशों में 323 करोड़ से ज्यादा की कमाई इस बात का सबूत है कि रामायण की कहानी हर जगह चल रही है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या ये फिल्म पठान के 1000 करोड़ वाले आंकड़े को पार कर पाएगी और दूसरे हफ्ते में क्या कमाल दिखाएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।