छुट्टियों के बीच यदि आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखने की सोच रही हैं, तो सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, इस शुक्रवार यानी 12 जून को थिएटर्स में मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। सस्पेंस थ्रिलर से लेकर दिल छू लेने वाले रोमांटिक-ड्रामा तक, इस हफ्ते हर तरह के सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ न कुछ खास है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सिनेमाघरों में इस हफ्ते क्या देख सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

गवर्नर: द साइलेंट सेविअर (Governor: The Silent Saviour)

इस वीकेंड मनोज बाजपेयी की यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। अदा शर्मा और बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मधू भी इसमें नजर आने वाली हैं।  

फिल्म की कहानी साल 1990 के भारत के ऐतिहासिक आर्थिक संकट की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें - 'भूत बंगला' से लेकर 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस शुक्रवार मनोरंजन का डबल डोज देने आ रही हैं ये फिल्में

मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 'मैं वापस आऊंगा' एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ए. आर. रहमान का शानदार संगीत इस प्रेम कहानी को और भी ज्यादा गहरा और यादगार बनाता है।  

भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)

कंगना रनौत एक बार फिर दमदार किरदार के साथ फैंस के बीच आ रही हैं। कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म एक रियल-लाइफ थ्रिलर है। कहानी एक सरकारी अस्पताल के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां आतंकी साये के बीच डॉक्टरों, नर्सों और वार्ड बॉयज ने अपनी जान दांव पर लगाकर सैकड़ों मासूमों की जान बचाई थी। 

इसे भी पढ़ें - Maa Behen X Review: कैसी है फिल्म 'मां बहन'? सोशल मीडिया पर आ रहे पब्लिक रिव्यू ने बढ़ाया सस्पेंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb