शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। किंग खान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की शाहरुख खान की इस फिल्म में एंट्री हो गई है। अगर इन खबरों पर यकीन करें तो करीना और शाहरुख लगभग 15 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में करीना का रोल क्या होगा और यह रोल कहानी के लिए कितना खास होगा, चलिए आपको बताते हैं पूरी इनसाइड अपडेट्स।
शाहरुख खान की 'किंग' में हुई करीना कपूर कपूर की एंट्री
एक लीडिंग मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में करीना कपूर एक स्पेशल अपीयरेंस देंगी। करीना 'डैडी कूल' नाम के गाने में शाहरुख के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। बताया यह भी जा रहा है कि 'डैडी कूल' गाने में सिर्फ शाहरुख खान और करीना कपूर के साथ इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे। इस गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी कंपोज कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गाने में करीना और शाहरुख की जोड़ी को इस तरह दिखाया जाएगा, जैसे दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि इससे पहले शाहरुख और करीना फिल्म 'रा वन' में साथ काम कर चुके हैं।
अक्टूबर के आखिर में होगी 'डैडी कूल' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करीना और शाहरुख इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका में इस गाने की शूटिंग करेंगे। यह शूट 5 दिन का बताया जा रहा है और इसे काफी बड़े लेवल पर शूट करने की प्लानिंग है।
यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर की फिल्म का नाम लेकर बॉलीवुड पर कसा तंज, बोलीं 'एनिमल' चल गई तो सब...
कब रिलीज होगी 'किंग'?
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' उनकी मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल नजर आएंगे। फैंस को पूरी उम्मीद है कि शाहरुख खान के बर्थडे यानी 2 नवंबर को फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट सामने आ सकती है।
यह भी पढ़ें- Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये 5 Tweets
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
