अगर आप इस वीकेंड वर्क स्ट्रेस को भूलकर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रही हैं, तो अपने नजदीकी सिनेमाघर में जा सकती हैं। जी हां, इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर एक या दो नहीं, बल्कि अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा का कॉम्बिनेशन आपके वीकेंड को मजेदार बना देगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सिनेमाघरों में कौन-सी फिल्में देख सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बंदर (Bandar)
फिल्म 'एनिमल' की अपार सफलता के बाद बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं। इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। बॉबी देओल का यह नया और अलग अंदाज उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें - Latest Release On OTT: 'गुल्लक सीजन 5' से लेकर 'मां बहन' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज
है जवानी तो इश्क होना है
अगर आप एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म देखना थे, तो वरुण धवन की यह फिल्म आपकी पहली पसंद बन सकती है। 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फ्रेश जोड़ी स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।
ही मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (He-Man and the Masters of the Universe)
हॉलीवुड और फैंटेसी फिल्मों के शौकीनों के लिए 'ही मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' अच्छी च्वॉइस हो सकती है। बता दें कि बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और कमाल के एक्शन सीक्वेंस से सजी यह फिल्म बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी उनके पुराने दिनों की याद दिलाएगी।
मॉलीवुड टाइम्स (Mollywood Times)
मलयालम सिनेमा से इस हफ्ते 'मॉलीवुड टाइम्स' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में साउथ के बेहतरीन कलाकार शराफ यू धीन और यंग सेंसेशन नस्लेन (Naslen) लीड रोल में हैं। जो लोग लीक से हटकर सिनेमा देखना पसंद करते हैं, उन्हें यह फिल्म बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें -June Movie Release: 'है जवानी तो इश्क होना है' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, इस महीने थिएटर्स में देखें ये बड़ी फिल्में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
